Home Uttar Pradesh अलीगढ़ में मगरमच्छ ने खींच लिया युवती का हाथ, काली नदी के...

अलीगढ़ में मगरमच्छ ने खींच लिया युवती का हाथ, काली नदी के किनारे काट रही थी चारा; चाची बनी जान की रक्षक

13
0

अलीगढ़ के अतरौली में काली नदी के पास चारा काट रही एक युवती पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। युवती की चाची ने दरांती से मगरमच्छ पर हमला कर उसे भगाया और अपनी भतीजी की जान बचाई, जिसके बाद युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अतरौली (अलीगढ़)। गांव रायपुर स्टेशन के निकट काली नदी से निकले मगरमच्छ ने मवेशियों के लिए चारा काट रही युवती पर हमला बोल दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल युवती को आनन फानन सीएचसी उपचार के लिए ले गए।

जहां से डाक्टरों ने युवती की हालत गंभीर देखते हुए जेएन मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। क्षेत्र के गांव रायपुर स्टेशन के निकट काली नदी से निकले मगरमच्छ ने नदी के किनारे मवेशियों को चारा काट रही सुमन पुत्री कुमरपाल निवासी मोहिउद्दीनपुर पर गुरुवार को हमला कर दिया।

ALSO READ:चंदौली में बुलडोजर एक्शन! सड़क चौड़ीकरण में सपा दफ्तर पर चला प्रशासन का डंडा

मगरमच्छ ने युवती का हाथ मुंह में ले लिया और खींचकर नदी में ले जाने लगा। युवती की चीख पुकार सुन पास में ही चारा काट रही युवती की चाची द्रोपा देवी दौड़कर भतीजी के पास पहुंची और भतीजी व चाची ने दरांती से मगरमच्छ की आंख पर हमला करते हुए उसे घायल कर दिया।

जिसके चलते मगरमच्छ युवती को छोड़कर नदी में चला गया। मगरमच्छ के हमले से युवती घायल हो गई। जिसे सीएचसी उपचार के लिए ले गए। जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जेएन मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।

सीएचसी अधीक्षक डा. अवनेंद्र यादव ने बताया कि युवती के हाथों में गंभीर चोटें आई हैं। जिसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here