Home Breaking News चंदौली में बुलडोजर एक्शन! सड़क चौड़ीकरण में सपा दफ्तर पर चला प्रशासन...

चंदौली में बुलडोजर एक्शन! सड़क चौड़ीकरण में सपा दफ्तर पर चला प्रशासन का डंडा

10
0

चंदौली में PWD का बड़ा बुलडोजर एक्शन: सपा दफ्तर समेत 300 से ज्यादा निर्माण ध्वस्त

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में सड़क चौड़ीकरण अभियान के तहत प्रशासन ने बड़ा बुलडोजर एक्शन चलाया। लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा पड़ाव से गोधना बाईपास तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है, जिसके चलते सरकारी जमीन पर बने अतिक्रमण हटाए जा रहे हैं।

पिछले एक सप्ताह से जारी इस अभियान में अब तक 300 से अधिक दुकानों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, निजी मकानों, मस्जिदों के हिस्सों और समाजवादी पार्टी (सपा) के स्थानीय कार्यालय को ध्वस्त किया जा चुका है, प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

सपा कार्यालय पर चला बुलडोजर

शुक्रवार को सबसे ज्यादा चर्चा समाजवादी पार्टी के स्थानीय कार्यालय पर हुई कार्रवाई को लेकर रही, प्रशासन के मुताबिक सड़क चौड़ीकरण की जद में आने के कारण सपा कार्यालय का वह हिस्सा हटाया गया, जो सरकारी जमीन पर बना था, भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में बुलडोजर ने कार्यालय के हिस्से को गिरा दिया, मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात किया गया था।

Also Read – मेरठ में नाबालिग से छेड़छाड़ का वीडियो वायरल, फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा था आरोपी

एक सप्ताह से जारी है अभियान

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में यह अभियान पिछले एक सप्ताह से लगातार चल रहा है। प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार अब तक 300 से ज्यादा छोटे-बड़े निर्माण हटाए जा चुके हैं, इनमें शामिल हैं दुकानें और व्यावसायिक प्रतिष्ठान, निजी मकान, मस्जिदों के कुछ हिस्से, कॉलेजों की बाउंड्री वॉल, सड़क किनारे बने अन्य अतिक्रमण, पुराने जीटी रोड के किनारे दशकों से बने निर्माणों पर बुलडोजर चलने से कई व्यापारियों और स्थानीय लोगों की रोजी-रोटी प्रभावित हुई है।

सड़क चौड़ीकरण से बदलेगी शहर की तस्वीर

PWD द्वारा पड़ाव से गोधना बाईपास तक सड़क को चौड़ा किया जा रहा है, प्रशासन का कहना है कि इससे ट्रैफिक जाम की समस्या कम होगी और शहर की यातायात व्यवस्था बेहतर बनेगी, सड़क के दोनों किनारों पर पहले ही नापी और मार्किंग की प्रक्रिया पूरी की गई थी। जिन लोगों ने निर्धारित समय के भीतर खुद अतिक्रमण नहीं हटाया, वहां प्रशासन ने बलपूर्वक कार्रवाई की।

प्रशासन का बयान

एसडीएम अनुपम मिश्रा ने बताया कि कार्रवाई से पहले व्यापारियों और स्थानीय लोगों के साथ बैठक की गई थी, साथ ही नोटिस और सार्वजनिक अनाउंसमेंट के जरिए लोगों को पहले ही सूचना दी गई थी, वहीं डिप्टी एसपी अरुण कुमार सिंह ने कहा कि पूरे अभियान के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

विकास बनाम रोजी-रोटी की बहस

सड़क चौड़ीकरण परियोजना को लेकर शहर में दो तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं, एक ओर लोग बेहतर सड़क और ट्रैफिक व्यवस्था की उम्मीद कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कई व्यापारियों और स्थानीय परिवारों का कहना है कि इस कार्रवाई से उनका रोजगार प्रभावित हुआ है, फिलहाल प्रशासन का बुलडोजर अभियान लगातार जारी है और आने वाले दिनों में सड़क चौड़ीकरण का कार्य और तेज होने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here