Home Breaking News लखनऊ में फर्जी पहचान बनाकर युवतियों को फंसाने का आरोप, धर्मांतरण और...

लखनऊ में फर्जी पहचान बनाकर युवतियों को फंसाने का आरोप, धर्मांतरण और ब्लैकमेलिंग की जांच में जुटी पुलिस

71
0

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सैरपुर थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, यहां एक युवक पर नाम बदलकर हिंदू लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाने, उनका शोषण करने और बाद में धर्मांतरण के लिए दबाव बनाने के गंभीर आरोप लगे हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गहन जांच जारी है।

सोशल मीडिया पर ‘सौरभ सिंह’ बनकर करता था संपर्क

पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान गोंडा निवासी शोएब अख्तर के रूप में हुई है, जो सैरपुर थाना क्षेत्र के रैथा रोड पर सैलून चलाता है, आरोप है कि उसने सोशल मीडिया पर अपनी असली पहचान छिपाकर ‘सौरभ सिंह’ नाम से फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया था, इसी फर्जी प्रोफाइल के जरिए वह युवतियों से संपर्क करता और उन्हें अपने जाल में फंसाता था।

मोबाइल फोन से मिले आपत्तिजनक फोटो और वीडियो

जांच के दौरान पुलिस को आरोपी के मोबाइल फोन से कई आपत्तिजनक फोटो और वीडियो मिले हैं, आरोप है कि शोएब युवतियों को बहला-फुसलाकर उनसे संबंध बनाता था और बाद में उनकी निजी तस्वीरें और वीडियो रिकॉर्ड कर उन्हें ब्लैकमेल करता था, पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या इन सामग्रियों का इस्तेमाल धर्मांतरण के लिए दबाव बनाने में किया गया।

नाबालिग पीड़िता की शिकायत से खुला मामला

इस मामले का खुलासा तब हुआ जब एक नाबालिग पीड़िता ने साहस दिखाते हुए सैरपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई, पीड़िता ने आरोपी पर गंभीर आरोप लगाते हुए पूरे घटनाक्रम की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया।

कई लड़कियों के शिकार होने की आशंका

एसीपी बीकेटी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है, पुलिस आरोपी के मोबाइल फोन और सोशल मीडिया अकाउंट्स की जांच कर रही है, प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि आरोपी ने कई अन्य लड़कियों को भी अपना शिकार बनाया हो सकता है।

पुलिस हर एंगल से कर रही जांच

फिलहाल पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि क्या इस पूरे मामले में आरोपी के साथ अन्य लोग भी शामिल हैं, पुलिस साइबर गतिविधियों, सोशल मीडिया चैट्स और डिजिटल साक्ष्यों की बारीकी से जांच कर रही है, अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।