Home Crime देवरिया में गोवंश तस्करी का खुलासा, 4 गोवंश बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार

देवरिया में गोवंश तस्करी का खुलासा, 4 गोवंश बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार

22
0

देवरिया जनपद के थाना बनकटा क्षेत्र में पुलिस ने गोवंश तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 गोवंशीय पशुओं को बरामद किया है। इस दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि मामले में शामिल अन्य तस्करों की तलाश तेज कर दी गई है।

जानकारी के मुताबिक मंगलवार तड़के थाना बनकटा क्षेत्र के रामपुर बुजुर्ग गांव के ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी कि कुछ लोग गोवंशीय पशुओं को बिहार की ओर ले जा रहे हैं। सूचना मिलते ही बनकटा थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुड्डू पुत्र इसहाक खान तथा सबरूद्दीन पुत्र भरत निवासी भटही रामपुर बुजुर्ग के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से 4 गोवंशीय पशु बरामद किए।

पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे गोवंशीय पशुओं को गुड्डू शाह निवासी भरसड़ थाना बनकटा के कहने पर बिहार के सिवान जनपद स्थित बगड़ा निवासी मेंठा के पास पहुंचाने जा रहे थे। पुलिस के मुताबिक मामले में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here