Home Uttar Pradesh असम में एनडीए सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम...

असम में एनडीए सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम योगी आदित्यनाथ

20
0

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को असम पहुंचे, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में आयोजित नवनिर्वाचित एनडीए सरकार के भव्य शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लिया। इस दौरान हेमंता बिस्वा शर्मा ने लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। समारोह में कई केंद्रीय मंत्री, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और एनडीए के वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा एवं उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नई सरकार जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए विकास और सुशासन के नए आयाम स्थापित करेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और डबल इंजन सरकार की नीतियों से असम विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के असम पहुंचने पर एयरपोर्ट पर उनका पारंपरिक अंदाज में भव्य स्वागत किया गया। स्थानीय कलाकारों ने पारंपरिक वाद्ययंत्रों और लोकनृत्य के माध्यम से उनका अभिनंदन किया। पारंपरिक असमिया परिधान में मौजूद महिलाओं ने भी मुख्यमंत्री का स्वागत कर उन्हें सम्मान प्रदान किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया और उनके प्रति आभार जताया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय संस्कृति और परंपराओं की सराहना करते हुए कहा कि भारत की विविधता ही उसकी सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने असम की सांस्कृतिक विरासत और वहां के लोगों के आत्मीय स्वागत की प्रशंसा भी की।

शपथ ग्रहण समारोह के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कई वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात भी की। राजनीतिक जानकारों के मुताबिक, यह कार्यक्रम केवल शपथ ग्रहण तक सीमित नहीं था, बल्कि एनडीए की एकजुटता और आगामी राजनीतिक रणनीति का भी महत्वपूर्ण संदेश देने वाला रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here