Home Uttar Pradesh अजीजलपुर में भूमि विवाद ने पकड़ा तूल, VHP-बजरंग दल ने DM से...

अजीजलपुर में भूमि विवाद ने पकड़ा तूल, VHP-बजरंग दल ने DM से लगाई गुहार

13
0

फर्रुखाबाद जिले की सदर तहसील के गांव अजीजलपुर में भूमि विवाद का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारियों के साथ पीड़ित परिवारों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई और जमीन को कब्जा मुक्त कराने की मांग की। संगठन ने आरोप लगाया है कि हिंदू परिवारों की जमीन और सरकारी भूमि पर वर्षों से अवैध कब्जा किया गया है।विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री अखिलेश मिश्रा के नेतृत्व में अंकुल गुप्ता, रंजीत और अनिल समेत कई लोग जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि गांव अजीजलपुर में करीब 60 बीघा जमीन पर लंबे समय से अवैध कब्जा किया गया है। साथ ही सरकारी जमीन पर भी कब्जे की शिकायत की गई है।
संगठन का कहना है कि जमीन को मोटी रकम पर लीज पर उठाया जाता है, जिससे गांव के लोगों में नाराजगी और भय का माहौल बना हुआ है। पीड़ित परिवारों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच और कठोर कार्रवाई की मांग की है।“हम प्रशासन से मांग करते हैं कि पूरे मामले की राजस्व अभिलेखों के आधार पर जांच कराई जाए और जो भी दोषी हो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई हो। सरकारी जमीन और पीड़ित परिवारों की जमीन को कब्जा मुक्त कराया जाए।”पीड़ित अंकुल गुप्ता ने कहा कि यदि उनकी जमीन कब्जा मुक्त नहीं होती है तो वह अपनी जमीन गौशाला निर्माण के लिए विश्व हिंदू परिषद को दान देने के लिए तैयार हैं। उन्होंने प्रशासन से जल्द न्याय दिलाने की मांग की।“हम कई वर्षों से न्याय की मांग कर रहे हैं। प्रशासन हमारी जमीन को कब्जा मुक्त कराए। अगर जमीन हमें नहीं मिलती है तो हम उसे गौशाला के लिए दान कर देंगे।”मामले को जिलाधिकारी डॉक्टर अंकुर लाठर ने गंभीरता से लिया है। जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायत की जांच कराई जाएगी और यदि सरकारी या निजी जमीन पर अवैध कब्जा पाया गया तो दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।“मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं। सरकारी जमीन पर कब्जे की शिकायत भी मिली है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

फिलहाल अजीजलपुर का यह भूमि विवाद अब प्रशासनिक जांच के दायरे में आ चुका है। अब देखना होगा कि जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और जिला प्रशासन इस पूरे मामले में क्या कदम उठाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here