Home Political news नीट पेपर लीक मामले को लेकर संजय सिंह ने भाजपा पर साधा...

नीट पेपर लीक मामले को लेकर संजय सिंह ने भाजपा पर साधा निशान”युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रही सरकार”

17
0

आम आदमी पार्टी के यूपी प्रभारी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोला है अपने एक्स अकॉउंट से पोस्ट करते हुए संजय सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार शिक्षा माफिया को संरक्षण देकर देश के नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है।

संजय सिंह ने कहा कि नीट परीक्षा का पेपर लीक होना कोई पहली घटना नहीं है। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2024 के बाद अब 3 मई 2026 को हुई परीक्षा में भी 180 में से 135 सवाल लीक होने की बात सामने आई है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा से जुड़े लोगों के संरक्षण में शिक्षा माफिया का संगठित नेटवर्क काम कर रहा है, जिसकी वजह से बार-बार पेपर लीक जैसी घटनाएं हो रही हैं।

उन्होंने कहा कि लाखों छात्र-छात्राएं दिन-रात मेहनत करके प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, लेकिन भ्रष्ट तंत्र और सरकार की विफलता के कारण उनका भविष्य अंधकार में धकेला जा रहा है। संजय सिंह ने मांग की कि पेपर लीक कराने वाले लोगों और उन्हें संरक्षण देने वालों की निष्पक्ष जांच कराई जाए।

आप सांसद ने कहा कि इस बार नीट परीक्षा में करीब 22 लाख छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया था। ऐसे में करोड़ों परिवार इस पूरे मामले से प्रभावित हुए हैं। उन्होंने कहा कि माता-पिता अपनी जमा पूंजी बच्चों की पढ़ाई पर खर्च करते हैं, लेकिन पेपर लीक जैसी घटनाएं युवाओं के सपनों को तोड़ने का काम कर रही हैं।

भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए संजय सिंह ने कहा कि “पेपर चोरी से लेकर वोट चोरी तक भाजपा का चरित्र उजागर हो चुका है।” उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार युवाओं, महिलाओं और व्यापारियों समेत हर वर्ग को असुरक्षा की स्थिति में धकेल रही है।

उन्होंने कहा कि पेपर लीक केवल परीक्षा प्रणाली पर हमला नहीं बल्कि देश के नौजवानों के भविष्य और विश्वास पर सीधा प्रहार है। आम आदमी पार्टी इस मुद्दे को सड़क से लेकर संसद तक मजबूती से उठाती रहेगी और शिक्षा माफिया के खिलाफ संघर्ष जारी रखेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here