साइबर सेल और ‘प्रयास’ एनजीओ ने मॉडर्न एकेडमी स्कूल में चलाया जागरूकता अभियान

लखनऊ। साइबर अपराधों से बचाव और ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर शुक्रवार को लखनऊ में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। साइबर सेल और ‘प्रयास’ एनजीओ की ओर से मॉडर्न एकेडमी स्कूल के कक्षा 7 और 8 के छात्रों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के दौरान साइबर सेल के आरक्षी गौरव शुक्ला और प्रयास संस्था की कोऑर्डिनेटर अनुषांगी खेमका ने बच्चों को साइबर अपराध से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने छात्रों को बताया कि सोशल मीडिया पर अपनी व्यक्तिगत फोटो और निजी जानकारी साझा करने से बचना चाहिए तथा प्रोफाइल को लॉक रखना भी जरूरी है।
ऑनलाइन फ्रॉड और हैकिंग से बचने के दिए टिप्स

कार्यक्रम में बच्चों को अनजान लोगों द्वारा भेजे गए संदेश, लिंक और APK फाइल्स न खोलने की सलाह दी गई। साथ ही ऑनलाइन गेम खेलते समय बरती जाने वाली सावधानियों और मोबाइल हैकिंग से बचाव के उपाय भी बताए गए।
बच्चों को वितरित किए गए पोस्टर और कॉमिक्स

साइबर जागरूकता अभियान के तहत संस्था द्वारा बच्चों को साइबर अपराध और ऑनलाइन सुरक्षा से संबंधित कॉमिक्स, पोस्टर और अन्य जागरूकता सामग्री भी वितरित की गई।
इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं और अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। स्कूल प्रशासन ने इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की उम्मीद जताई






