लखनऊ। समाजवादी पार्टी प्रमुखअखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव के अंतिम संस्कार के बाद अब परिवार अस्थि विसर्जन के लिए हरिद्वार रवाना होगा। फूल चुनने की रस्म पूरी होने के बाद प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव अपने परिवार के साथ हरिद्वार जाएंगी, जहां हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार अस्थियों का विसर्जन किया जाएगा।
अस्थि विसर्जन कार्यक्रम की जानकारी अपर्णा यादव की सोशल मीडिया स्टोरी के जरिए सामने आई है। साझा की गई जानकारी के मुताबिक, आज दोपहर 12:30 बजे हरिद्वार स्थित चौधरी चरण सिंह VVIP घाट पर प्रतीक यादव की अस्थियों का विसर्जन किया जाएगा।
अपर्णा यादव ने अपने संदेश में प्रतीक यादव को याद करते हुए भावुक शब्द भी लिखे हैं। उन्होंने कहा कि “आपकी स्मृतियां हमारे जीवन में सदैव जीवित रहेंगी।” परिवार के करीबी सदस्य और रिश्तेदार भी इस दौरान हरिद्वार में मौजूद रहेंगे।






