Home Political news मंत्रिमंडल विस्तार पर अखिलेश के तंज का राजभर ने दिया जवाब, बोले-...

मंत्रिमंडल विस्तार पर अखिलेश के तंज का राजभर ने दिया जवाब, बोले- ‘तेरहवीं तक तो रुक जाते’

7
0

यूपी मंत्रिमंडल विस्तार के बाद अब तक विभागों के बंटवारे को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने हाल ही में सोशल मीडिया पर योगी सरकार पर निशाना साधा था। अखिलेश यादव के इसी बयान पर अब सुभासपा प्रमुख और योगी सरकार में कैबिनेट मंत्रीओमप्रकाश राजभर ने तीखा पलटवार किया है।

राजभर ने सोशल मीडिया पर लंबा पोस्ट करते हुए कहा कि अखिलेश यादव के परिवार में हाल ही में दुखद घटना हुई है, इसलिए वह अब तक उनकी “समाज बांटने वाली राजनीति” पर कुछ नहीं बोल रहे थे। उन्होंने लिखा कि परिवार में गमी होने के बावजूद अखिलेश यादव राजनीति करने से बाज नहीं आ रहे हैं।

राजभर ने भोजपुरी और हिंदी दोनों भाषाओं में पोस्ट करते हुए कहा कि “कम से कम तेरहवीं तक तो रुक जाते, उसके बाद विचारों की राजनीति हो जाती।” उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि दूसरे के घर में क्या चल रहा है, इसकी चिंता अखिलेश यादव को ज्यादा है।

मंत्रिमंडल विस्तार और विभागों के बंटवारे को लेकर किए गए अखिलेश यादव के सवाल पर भी राजभर ने व्यंग्य किया। उन्होंने कहा कि अगर अखिलेश यादव इच्छुक हैं तो सुभासपा ज्वाइन कर लें, वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात करके उन्हें भी कोई न कोई विभाग दिलवा देंगे। पोस्ट के अंत में राजभर ने तंज भरे अंदाज में लिखा “बेगाने मंत्रिमंडल में अखिलेश दीवाना!”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here