Home Bihar जेडीयू बनाम आनंद मोहन: “थैली की पार्टी” वाले बयान पर बिहार की...

जेडीयू बनाम आनंद मोहन: “थैली की पार्टी” वाले बयान पर बिहार की सियासत गरमाई

11
0

जेडीयू बनाम आनंद मोहन: “थैली की पार्टी” वाले बयान पर बिहार की सियासत गरमाई

बिहार की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। बाहुबली नेता रहे आनंद मोहन के हालिया बयान ने जेडीयू (JDU) और नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर सीधा राजनीतिक हमला माना जा रहा है, उनके बयान के बाद सत्ताधारी दल की ओर से भी तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है, जिससे राज्य का सियासी माहौल और गर्म हो गया है।

आनंद मोहन का तीखा हमला

आनंद मोहन ने जेडीयू पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस नेता ने पार्टी को खड़ा किया, उसी को आज “दफना दिया गया” है, उन्होंने बिना नाम लिए नीतीश कुमार पर सवाल उठाते हुए जेडीयू को “थैली की पार्टी” तक करार दे दिया, उनके इस बयान ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है और इसे पार्टी नेतृत्व पर सीधा हमला माना जा रहा है।

Also Read – बंगाल हिंसा पर मायावती का बड़ा हमला, बिना नाम लिए बीजेपी को दी नसीहत

जेडीयू का पलटवार

आनंद मोहन के बयान पर जेडीयू की ओर से तीखी प्रतिक्रिया आई है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और विधायक श्याम रजक ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि जेडीयू में किसी भी तरह की “थैली की राजनीति” नहीं होती।

श्याम रजक ने सवाल उठाते हुए कहा, “क्या आपकी पत्नी को लोकसभा टिकट देने के लिए थैली ली गई थी? क्या आपके बेटे को विधानसभा टिकट देने के लिए थैली ली गई थी? अगर सबूत है तो सामने लाएं।”

वोट और राजनीतिक ताकत पर तंज

श्याम रजक ने बिना नाम लिए यह भी कहा कि चुनाव में जीत का अंतर ही राजनीतिक ताकत को दर्शाता है, उन्होंने इशारा करते हुए कहा कि हाल के चुनाव परिणामों से यह साफ हो जाता है कि किसकी कितनी पकड़ है, गौरतलब है कि आनंद मोहन के बेटे चेतन आनंद इस बार केवल 112 वोटों के बेहद कम अंतर से विधायक चुने गए हैं।

मंत्री पद को लेकर भी चर्चा

चुनाव के बाद मंत्रिमंडल विस्तार में चेतन आनंद को मंत्री नहीं बनाए जाने को लेकर भी राजनीतिक चर्चाएं तेज हैं। इसे भी इस पूरे विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है।

नीतीश कुमार की भूमिका पर बयान

जेडीयू नेता श्याम रजक ने कहा कि नीतीश कुमार भले ही वर्तमान में सरकार में सीधे पद पर नहीं हैं, लेकिन सरकार उनके मार्गदर्शन में चल रही है, उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी के हर कार्यक्रम में नीतीश कुमार की तस्वीर रहती है और वह अभी भी जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।

बिहार की सियासत फिर गरमाई

इस बयानबाजी के बाद बिहार की राजनीति में एक बार फिर जुबानी जंग तेज हो गई है, एक तरफ आनंद मोहन के आरोप हैं, तो दूसरी तरफ जेडीयू का कड़ा पलटवार, अब देखना यह होगा कि यह विवाद आगे राजनीतिक रूप लेता है या सिर्फ बयानबाजी तक ही सीमित रहता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here