ललितपुर। जनपद में अज्ञात कारणों के चलते केला कोल्डस्टोर के एक गोदाम में भीषण आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि देखते ही देखते पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। घटना से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
बताया जा रहा है कि गोदाम को बदायूं के व्यापारियों द्वारा किराए पर लिया गया था, जहां बड़ी मात्रा में सामान रखा हुआ था। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक आग की घटना में करीब 5 से 10 लाख रुपये नकद समेत लगभग 50 से 60 लाख रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक गोदाम में रखा काफी सामान जलकर राख हो चुका था। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
ललितपुर से आशीष तिवारी रिपोर्ट






