Home Uttarakhand news लोकायुक्त गठन को लेकर कांग्रेस का भाजपा सरकार पर हमला

लोकायुक्त गठन को लेकर कांग्रेस का भाजपा सरकार पर हमला

55
0

उत्तराखंड में लोकायुक्त गठन के मुद्दे पर कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार लोकायुक्त गठन को लेकर गंभीर नहीं है और जब तक भाजपा सत्ता में रहेगी, तब तक न तो लोकायुक्त की नियुक्ति होगी और न ही उसे प्रभावी तरीके से लागू किया जाएगा।

गणेश गोदियाल ने कहा कि वर्ष 2016 में तत्कालीन कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री हरीश रावत के कार्यकाल में विधानसभा में लोकायुक्त नियुक्ति से जुड़ा प्रस्ताव पारित किया गया था। इसके बाद नियमानुसार पूरी प्रक्रिया पूरी करते हुए फाइल राज्यपाल को भेजी गई, लेकिन वह फाइल आज तक लंबित पड़ी हुई है।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार लोकायुक्त की नियुक्ति को लेकर असहज है और इसी वजह से इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। कांग्रेस का कहना है कि प्रदेश में पारदर्शिता, जवाबदेही और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए लोकायुक्त का गठन बेहद जरूरी है।