Home Breaking News रायबरेली में राहुल की टिप्पणी पर भड़के सीएम योगी, कहा “देश से...

रायबरेली में राहुल की टिप्पणी पर भड़के सीएम योगी, कहा “देश से मांगें माफी”

2
0

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी के रायबरेली दौरे के दौरान दिए गए बयान पर सियासी घमासान तेज हो गया है। राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को लेकर की गई टिप्पणी पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगीआदित्यनाथ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कांग्रेस पर विभाजनकारी और तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के “युवराज” की अमर्यादित टिप्पणी उनकी नकारात्मक राजनीति, असंयमित सोच और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अनादर को दर्शाती है।

सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खिलाफ की गई टिप्पणी न केवल इन नेताओं का अपमान है, बल्कि 145 करोड़ देशवासियों के जनादेश, विश्वास और लोकतांत्रिक संस्कारों का भी अपमान है।उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस के “युवराज” को अपने आपत्तिजनक, असंसदीय और कुंठाजनित बयान के लिए देश से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। फिलहाल राहुल गांधी के बयान और सीएम योगी के पलटवार के बाद प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी और तेज हो गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here