Home Political news यूपी में सियासी वार तेज केशव मौर्य बोले- 2027 में सपा-कांग्रेस का...

यूपी में सियासी वार तेज केशव मौर्य बोले- 2027 में सपा-कांग्रेस का होगा सूपड़ा साफ

17
0

उत्तर प्रदेश की सियासत में पक्ष और विपक्ष के बीच जुबानी जंग लगातार तेज होती जा रही है। इसी कड़ी में यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। केशव प्रसाद मौर्य ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि सपा और कांग्रेस में परिवारवाद के अलावा कोई समानता नहीं है। उन्होंने कहा कि दोनों दलों के बीच न तो भरोसा है और न ही कोई तालमेल, बल्कि यह केवल एक “अवसरवादी मेल” है।

डिप्टी सीएम ने कहा कि जनता वर्ष 2017 में इनके “स्वार्थी ठगबंधन” की हवा निकाल चुकी है और 2027 में भी इनका राजनीतिक सूपड़ा साफ होना तय है। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा और कांग्रेस की राजनीति परिवारवाद, तुष्टीकरण और पिछड़ेपन पर आधारित है।

इसके साथ ही उन्होंने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि भाजपा विकास, सुशासन, सुरक्षा और गरीब कल्याण के दम पर जनता का भरोसा जीत रही है। मौर्य ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश की जनता ने 2027 में एक बार फिर प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा सरकार बनाने का मन बना लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here