Home Uttrakhand यमुनोत्री धाम पहुंचें मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार हेलीपैड पर हुआ भव्य...

यमुनोत्री धाम पहुंचें मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार हेलीपैड पर हुआ भव्य स्वागत

18
0

उत्तरकाशी। भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार रविवार को उत्तरकाशी जनपद के खरसाली हेलीपैड पहुंचे, जहां प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। उनके आगमन को लेकर पूरे क्षेत्र में सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्थाएं पूरी तरह चाक-चौबंद रहीं।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त के स्वागत के लिए हेलीपैड परिसर में सुबह से ही प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों की मौजूदगी रही। अधिकारियों द्वारा सुरक्षा व्यवस्थाओं और यात्रा संबंधी तैयारियों का बारीकी से निरीक्षण किया गया।

खरसाली पहुंचने पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, जिलाधिकारी प्रशांत आर्य तथा पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय ने उनका स्वागत किया। इस दौरान अधिकारियों ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त को यात्रा मार्ग, सुरक्षा प्रबंध और प्रशासनिक तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, खरसाली पहुंचने के बाद मुख्य निर्वाचन आयुक्त विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम के दर्शन के लिए रवाना हुए। उनके दौरे को देखते हुए प्रशासन ने यात्रा मार्गों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की थी। पुलिस और प्रशासनिक अमला पहले से ही पूरी सतर्कता के साथ तैनात रहा। मुख्य निर्वाचन आयुक्त के दौरे को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। खरसाली हेलीपैड से लेकर यमुनोत्री धाम तक सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया था। प्रशासन की ओर से विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई ताकि यात्रा के दौरान सभी व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित होती रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here