Home Uttar Pradesh अलीगढ़ को मिला विश्वस्तरीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, CM योगी जल्द करेंगे उद्घाटन

अलीगढ़ को मिला विश्वस्तरीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, CM योगी जल्द करेंगे उद्घाटन

23
0

उत्तर प्रदेश में खेल सुविधाओं को नई पहचान देने की दिशा में योगी सरकार ने अलीगढ़ मंडल को बड़ी सौगात दी है, करीब 57 करोड़ रुपये की लागत से बना ओलंपिक स्टैंडर्ड इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स अब पूरी तरह तैयार हो चुका है, 13 हजार स्क्वायर मीटर क्षेत्र में विकसित यह अत्याधुनिक परिसर जल्द ही मुख्यमंत्री Yogi Adityanath द्वारा जनता को समर्पित किया जाएगा।

यह कॉम्प्लेक्स न सिर्फ अलीगढ़ बल्कि पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए आधुनिक खेल सुविधाओं का नया केंद्र बनने जा रहा है, यहां खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं एक ही परिसर में उपलब्ध होंगी।

राष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाओं से लैस परिसर

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा के अनुसार यह अलीगढ़ मंडल का पहला विश्वस्तरीय इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स है, जहां खेल सुविधाएं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप तैयार की गई हैं, कॉम्प्लेक्स की सबसे बड़ी खासियत इसका आधुनिक स्विमिंग पूल है, जिसे राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इससे अब स्थानीय तैराकों को बड़े शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

इसके अलावा परिसर में मल्टीपर्पज इंडोर हॉल, अंतर्राष्ट्रीय मानकों के बैडमिंटन और बास्केटबॉल कोर्ट, बिलियर्ड्स रूम और हाईटेक जिम जैसी सुविधाएं भी विकसित की गई हैं, खिलाड़ियों की फिटनेस और पेशेवर प्रशिक्षण के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।

बड़े खेल आयोजनों की मेजबानी के लिए तैयार अलीगढ़

स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स को केवल अभ्यास केंद्र नहीं बल्कि बड़े राष्ट्रीय खेल आयोजनों के लिए एक संपूर्ण स्पोर्ट्स हब के रूप में विकसित किया गया है, यहां दर्शकों के लिए अत्याधुनिक स्पेक्टेटर गैलरी बनाई गई है, जहां बड़ी संख्या में लोग प्रतियोगिताओं का आनंद ले सकेंगे।

इसके साथ ही परिसर में वीआईपी रूम, मीडिया रूम और आधुनिक लाउंज क्षेत्र भी तैयार किए गए हैं, जिससे राष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंट और कार्यक्रम आसानी से आयोजित किए जा सकेंगे।

छोटे शहरों के खिलाड़ियों को मिलेगा बड़ा मंच

इस स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के शुरू होने के बाद अलीगढ़ और आसपास के जिलों के खिलाड़ियों को अब प्रशिक्षण के लिए दिल्ली, नोएडा या लखनऊ जैसे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा, स्थानीय प्रतिभाओं को अपने क्षेत्र में ही विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध होंगी, इससे आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को सबसे अधिक लाभ मिलने की उम्मीद है, नियमित प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं के आयोजन से भविष्य में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार करने में मदद मिलेगी।

खेल इंफ्रास्ट्रक्चर पर सरकार का विशेष फोकस

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में खेल इंफ्रास्ट्रक्चर को लगातार मजबूत किया जा रहा है, गांवों में मिनी स्टेडियम, जिलों में आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं के निर्माण के जरिए सरकार युवाओं को खेलों से जोड़ने की रणनीति पर काम कर रही है, अलीगढ़ का यह विश्वस्तरीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स प्रदेश में खेल क्रांति की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here