Home Breaking News लखनऊ में ‘नमाज vs हनुमान चालीसा’ विवाद गरमाया, पुलिस कार्रवाई के बाद...

लखनऊ में ‘नमाज vs हनुमान चालीसा’ विवाद गरमाया, पुलिस कार्रवाई के बाद पासी समाज में आक्रोश

26
0

मलिहाबाद कसमंडी कला में तनाव के बाद पुलिस कार्रवाई और विवाद

लखनऊ के मलिहाबाद क्षेत्र के कसमंडी कला में जुमे की नमाज के बाद हुए एक विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने “लाखन आर्मी” के 15 सदस्यों पर मुकदमा दर्ज किया है, घटना के बाद इलाके में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल और बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है, शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद स्थानीय स्तर पर एक स्थान को लेकर विरोध प्रदर्शन हुआ, पुलिस और प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर सुरक्षा बढ़ा दी, प्रशासन का कहना है कि किसी भी संभावित टकराव को रोकने के लिए पूरे क्षेत्र में बैरिकेडिंग की गई, अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया, निगरानी बढ़ाई गई है

पुलिस ने स्थिति को देखते हुए “लाखन आर्मी” नामक संगठन के 15 सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अशांति को रोकने के लिए की गई है, लाखन आर्मी के प्रमुख सूरज पासी ने पुलिस कार्रवाई पर आपत्ति जताई है, उन्होंने आरोप लगाया है कि कार्रवाई एकतरफा है और उनके समुदाय के खिलाफ की गई है, उन्होंने यह भी कहा कि यदि मुकदमा वापस नहीं लिया गया तो वे प्रदेश स्तर पर आंदोलन करेंगे।

Also Read – गर्मी की छुट्टियों पर बच्चों के नाम सीएम योगी की खास पाती

विवाद का केंद्र

विवाद एक ऐतिहासिक स्थल को लेकर बताया जा रहा है, जिसे लेकर अलग-अलग समुदायों के बीच अलग-अलग दावे हैं, एक पक्ष का दावा है कि यह स्थान ऐतिहासिक विरासत से जुड़ा है, दूसरा पक्ष इसे धार्मिक स्थल के रूप में देखता है इसी मुद्दे को लेकर स्थानीय स्तर पर तनाव की स्थिति बनी हुई है, प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए सतर्कता बरती है, अधिकारियों का कहना है कि प्राथमिकता शांति व्यवस्था बनाए रखना और किसी भी प्रकार के टकराव को रोकना है, यह मामला धार्मिक और ऐतिहासिक दावों से जुड़ा होने के कारण संवेदनशील माना जा रहा है, प्रशासन ने सभी पक्षों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की है, फिलहाल इलाके में स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, लेकिन पुलिस और प्रशासन लगातार निगरानी बनाए हुए हैं ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here