Home Bihar बकरीद को लेकर बिहार में हाई अलर्ट: सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम

बकरीद को लेकर बिहार में हाई अलर्ट: सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम

50
0

बिहार में बकरीद (ईद-उल-अजहा) के मद्देनज़र राज्यभर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है, किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस और प्रशासन ने व्यापक तैयारी की है, राज्य के संवेदनशील इलाकों में सुबह 4 बजे से ही फ्लैग मार्च शुरू कर दिया गया है, पुलिस बल लगातार रूट मार्च कर रहे हैं ताकि लोगों में सुरक्षा का भरोसा बना रहे और असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा सके।

हाई-लेवल बैठक में सख्त निर्देश

मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने सभी जिलों के डीएम, एसपी, डीआईजी और आईजी के साथ हाई-लेवल बैठक की।

इस बैठक में साफ निर्देश दिए गए कि:
  • राज्य में किसी भी तरह का तनाव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा
  • शांति व्यवस्था हर हाल में बनाए रखनी होगी
  • संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाए सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
प्रशासन ने पूरे राज्य में सुरक्षा को लेकर कई कदम उठाए हैं:
  • दंगा नियंत्रण बल की तैनाती
  • जिला पुलिस और विशेष सुरक्षा टीमों की तैनाती
  • रात में गश्त (नाइट पेट्रोलिंग) में बढ़ोतरी
  • संदिग्ध तत्वों पर कड़ी निगरानी

इसके साथ ही उपद्रवियों की पहचान कर उन्हें पहले ही हिरासत में लेने की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।

सोशल मीडिया पर भी नजर

स्पेशल ब्रांच और एसटीएफ को भी सक्रिय कर दिया गया है, सोशल मीडिया पर हर गतिविधि की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है ताकि किसी भी तरह की अफवाह या भड़काऊ कंटेंट को समय रहते रोका जा सके।

संवेदनशील इलाकों पर खास फोकस

मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों और धार्मिक स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है, वहां अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किए गए हैं ताकि किसी भी स्थिति को तुरंत नियंत्रित किया जा सके, डीजीपी विनय कुमार ने स्पष्ट कहा है कि त्योहार के दौरान किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। सभी सुरक्षा उपकरण और बल पूरी तरह तैयार हैं, सरकार का साफ संदेश है, “त्योहार शांति और सौहार्द के साथ मनाइए, लेकिन कानून तोड़ने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा, बिहार प्रशासन ने बकरीद को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लागू कर दी है। सभी नागरिकों से अपील की गई है कि वे शांति बनाए रखें और प्रशासन का सहयोग करें।