Home Accident पटना में बड़ा हादसा: गंगा नदी में नाव पलटने से हड़कंप

पटना में बड़ा हादसा: गंगा नदी में नाव पलटने से हड़कंप

51
0

बिहार की राजधानी पटना से इस वक्त की एक दर्दनाक खबर सामने आई है, बाढ़ थाना क्षेत्र के उमानाथ घाट के पास गंगा नदी में एक छोटी डेंगी नाव पलट जाने से बड़ा हादसा हो गया है।

कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के अनुसार, नाव में सवार लोग खेत से परवल तोड़ने जा रहे थे। इसी दौरान करीब 8 से 10 लोग नाव में सवार थे, प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जैसे ही नाव गंगा के बीच हिस्से में पहुंची, तेज बहाव और असंतुलन के कारण वह अचानक पलट गई, कुछ ही पलों में लोग पानी में बहने लगे और चीख-पुकार मच गई, घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, SDRF टीम और गोताखोर मौके पर पहुंच गए हैं, रेस्क्यू टीम द्वारा युद्धस्तर पर राहत और बचाव कार्य जारी है, गंगा नदी के तेज बहाव के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी मुश्किलें आ रही हैं, लेकिन लापता लोगों की तलाश लगातार की जा रही है।

Also Read – बकरीद को लेकर बिहार में हाई अलर्ट: सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम

घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल है, घाट पर मौजूद लोगों ने तुरंत बचाव की कोशिश की, लेकिन तेज बहाव के कारण स्थिति काबू से बाहर हो गई, स्थानीय लोगों का कहना है कि अक्सर नावों में क्षमता से अधिक लोगों को बैठाया जाता है, लेकिन इस पर सख्त कार्रवाई नहीं की जाती, उनका आरोप है कि प्रशासन की ओर से निगरानी और नियमों का पालन सख्ती से नहीं कराया जाता।

पहले भी हो चुके हैं हादसे

बिहार में इस तरह की घटनाएं पहले भी सामने आती रही हैं, कुछ दिन पहले ही पटना के गांधी घाट पर गंगा नदी में डूबने से तीन लोगों की मौत हो गई थी, यह घटना एक बार फिर नदी सुरक्षा और नाव संचालन में लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े करती है, फिलहाल SDRF और प्रशासन की टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है।