Home Breaking News अलीगढ़ में में मुस्लिम समुदाय के लोगो ने धूमधाम से मनाया सीएम...

अलीगढ़ में में मुस्लिम समुदाय के लोगो ने धूमधाम से मनाया सीएम योगी का जन्मदिन

32
0

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर अलीगढ़ में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने खास अंदाज में उन्हें शुभकामनाएं दीं। जिला कलेक्ट्रेट के सामने आयोजित कार्यक्रम में मुस्लिम समाज के लोगों ने एक-दूसरे को लड्डू और समोसे खिलाकर मुख्यमंत्री के जन्मदिन का जश्न मनाया और उनकी लंबी उम्र व उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान मुस्लिम धर्मगुरु इफराहीम हुसैन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए दुआ करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अपराध, गुंडागर्दी और माफिया राज से मुक्त होने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जनहित और समाजहित के कार्यों को लगातार आगे बढ़ा रहे हैं, जिससे प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।

मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कहा कि योगी आदित्यनाथ स्वस्थ और दीर्घायु रहें, ताकि प्रदेश के विकास और जनता के हित में चल रहे कार्यों को और मजबूती मिल सके। इस मौके पर इफराहीम हुसैन ने यह भी कहा कि देश में न्यायपूर्ण व्यवस्था और अधिक मजबूत हो तथा योगी आदित्यनाथ भविष्य में देश के सर्वोच्च नेतृत्व तक पहुंचें। कार्यक्रम में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच युवा ब्रज प्रांत के आमिर राशिद समेत बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग मौजूद रहे। आयोजन को लेकर शहर में चर्चा का माहौल बना हुआ है।