Home Accident अमेठी में दर्दनाक हादसा: सोते परिवार पर गिरी जर्जर दीवार, मां-बेटी की...

अमेठी में दर्दनाक हादसा: सोते परिवार पर गिरी जर्जर दीवार, मां-बेटी की मौत

54
0

अमेठी में दर्दनाक हादसा: सोते परिवार पर गिरी जर्जर दीवार, मां-बेटी की मौत

जिले के जामो थाना क्षेत्र के पूरे परमेश्वरी मजरे घाटमपुर गांव में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। घर की कच्ची और जर्जर दीवार गिरने से मां और बेटी की मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया, जानकारी के अनुसार, गांव निवासी ओमप्रकाश का परिवार रात में भोजन करने के बाद घर में सो रहा था, देर रात करीब 3:30 बजे अचानक मकान की जर्जर दीवार भरभराकर गिर गई, दीवार के पास सो रही कमलेश कुमारी (32) और उनके बच्चे मलबे में दब गए।

दीवार गिरने की आवाज सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे, सभी ने मिलकर राहत कार्य शुरू किया और मलबा हटाकर घायलों को बाहर निकाला, इसके बाद एंबुलेंस की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जामो ले जाया गया, अस्पताल में डॉक्टरों ने कमलेश कुमारी और उनकी 7 वर्षीय बेटी आँशी को मृत घोषित कर दिया, वहीं 9 वर्षीय दीपांशु गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज हायर सेंटर में जारी है।

Alos Read – वैभव सूर्यवंशी का टीम इंडिया में चयन, कोच मनीष ओझा बोले- “सचिन तेंदुलकर के बाद सबसे कम उम्र के खिलाड़ियों में एक”

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

हादसे के बाद परिवार और पूरे गांव में शोक का माहौल है। कमलेश कुमारी अपने पीछे चार बच्चों को छोड़ गई हैं, एक ही परिवार में मां और बेटी की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, घटना की सूचना मिलने पर जामो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है, प्रशासन और राजस्व विभाग को भी मामले की जानकारी दे दी गई है।

जर्जर मकानों को लेकर बढ़ी चिंता

इस हादसे ने ग्रामीण क्षेत्रों में कच्चे और जर्जर मकानों की समस्या को फिर सामने ला दिया है, बरसात के मौसम से पहले ऐसे मकानों की मरम्मत और सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं, प्रशासन यह भी जांच कर रहा है कि पीड़ित परिवार को सरकारी आवास योजना का लाभ मिला था या नहीं।