Home Political news अखिलेश का बड़ा दावा: यूपी में 225 सीटों पर उम्मीदवार बदलने की...

अखिलेश का बड़ा दावा: यूपी में 225 सीटों पर उम्मीदवार बदलने की तैयारी!

52
0

यूपी में 225 सीटों पर प्रत्याशी बदल सकती है बीजेपी! अखिलेश यादव के दावे से सियासत गरमाई

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी को लेकर बड़ा दावा किया है, अखिलेश यादव ने कहा है कि प्रदेश में बीजेपी करीब 225 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी बदल सकती है।

सोशल मीडिया पर साधा निशाना

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए बीजेपी पर तीखा हमला बोला, उन्होंने लिखा कि “अभी हाफ हुए हैं, विधानसभा में टिकट नहीं मिलेगा तो साफ हो जाएंगे,” सपा प्रमुख ने दावा किया कि प्रयागराज (इलाहाबाद) की सभी सीटों पर बीजेपी अपने उम्मीदवार बदलने की तैयारी कर रही है क्योंकि पार्टी को लगता है कि मौजूदा विधायक जनता की अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतरे।

225 सीटों पर बदलाव का दावा

Also Read – भीषण गर्मी में भी बिजली आपूर्ति में उत्तर प्रदेश बना नंबर वन, 31 हजार मेगावाट से अधिक की डिमांड पूरी

अखिलेश यादव ने कहा कि यह फार्मूला केवल प्रयागराज तक सीमित नहीं रहेगा, उनके मुताबिक जिन 43 लोकसभा सीटों पर इंडिया गठबंधन ने जीत हासिल की थी, वहां भी बीजेपी उम्मीदवारों को बदलने पर विचार कर रही है, इसके अलावा उन सीटों को भी उन्होंने इसमें शामिल बताया, जहां बीजेपी ने लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी, सपा प्रमुख के अनुसार, इन सभी सीटों को मिलाकर करीब 225 विधानसभा क्षेत्रों में उम्मीदवार बदले जा सकते हैं, उन्होंने दावा किया कि बीजेपी के कई मौजूदा विधायक खुद भी चुनाव लड़ने के इच्छुक नहीं हैं क्योंकि उन्हें अपनी जीत की संभावना कम दिखाई दे रही है।

बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप

अपने बयान में अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार की नीतियों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने प्रदेश में कानून-व्यवस्था, महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, पेपर लीक, महिलाओं के खिलाफ अपराध और सामाजिक न्याय जैसे मुद्दों को उठाते हुए कहा कि जनता में सरकार के खिलाफ नाराजगी बढ़ रही है, सपा प्रमुख ने दावा किया कि प्रदेश में जनता का गुस्सा चरम पर है और आगामी विधानसभा चुनाव में इसका असर देखने को मिल सकता है।

चुनाव से पहले बढ़ी सियासी सरगर्मी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभी समय है, लेकिन राजनीतिक दलों ने अपनी रणनीति बनानी शुरू कर दी है, ऐसे में अखिलेश यादव का यह दावा राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है। हालांकि बीजेपी की ओर से इस बयान पर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में बीजेपी उम्मीदवारों को लेकर क्या रणनीति अपनाती है और विपक्ष के इन दावों का जवाब किस तरह देती है।