Home Bihar बिहार में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 9 आईपीएस अधिकारियों के तबादले

बिहार में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 9 आईपीएस अधिकारियों के तबादले

31
0

बिहार सरकार ने सोमवार देर रात पुलिस विभाग में व्यापक प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 9 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। गृह विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियों के साथ अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

नई तैनाती के तहत पंकज कुमार राज को राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो (SCRB) का महानिरीक्षक (IG) नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही उन्हें रेलवे पुलिस के आईजी का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।वहीं एस. प्रेमलथा को मद्य निषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो का नया आईजी बनाया गया है। संजय कुमार को विशेष शाखा के आईजी पद के साथ बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (BSAP) के आईजी का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है।

सुशांत कुमार सरोज को बिहार एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) का डीआईजी नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें पटना ट्रैफिक डीआईजी का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।इसके अलावा दीपक रंजन को सीआईडी की डकैती निरोध शाखा में डीआईजी, कुमार गौतम को बीएसएपी-5 का समादेष्टा, मनीष कुमार सिन्हा को आरा स्थित अश्वारोही विशेष सशस्त्र पुलिस का समादेष्टा तथा अजय कुमार को विशेष सुरक्षा दल (SSG) का समादेष्टा नियुक्त किया गया है।

सरकार का कहना है कि यह प्रशासनिक फेरबदल राज्य में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने, अपराध नियंत्रण, ट्रैफिक प्रबंधन तथा आतंकवाद विरोधी अभियानों को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है। नई तैनातियों के बाद अब इन अधिकारियों की कार्यशैली और फैसलों पर नजर रहेगी, जिसका असर राज्य की सुरक्षा व्यवस्था पर देखने को मिल सकता है।