Home Political news ओवैसी ने सीएम योगी से किया सवाल, कहा- क्या मुस्लिम बेटियां भी...

ओवैसी ने सीएम योगी से किया सवाल, कहा- क्या मुस्लिम बेटियां भी आपकी बेटियां हैं?

50
0

बहराइच में आयोजित एक जनसभा के दौरान एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उस बयान का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि “बेटी सबकी होती है।” इसी बयान को आधार बनाते हुए ओवैसी ने मंच से सवाल उठाया कि क्या प्रदेश की मुस्लिम बेटियों को भी मुख्यमंत्री अपनी बेटी मानते हैं और क्या उन्हें भी समान रूप से न्याय मिलेगा।अपने संबोधन में ओवैसी ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री सभी बेटियों की सुरक्षा और सम्मान की बात करते हैं, तो उन्हें यह भी स्पष्ट करना चाहिए कि मुस्लिम समुदाय की बेटियों के साथ हुए मामलों में भी सरकार उसी संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करेगी या नहीं।

ALSO READ दलित प्रेम में उलझी बीजेपी, रूठ गए ब्राह्मण? 2027 से पहले 120 सीटों का सताया डर!

ओवैसी ने अपने भाषण में मुजफ्फरनगर दंगों से जुड़े मामलों का भी जिक्र किया और कहा कि जिन मुस्लिम महिलाओं को अब तक न्याय नहीं मिला, क्या उन्हें भी मुख्यमंत्री अपनी बेटी मानते हुए न्याय दिलाने की पहल करेंगे। इसके अलावा उन्होंने 20 मई को मैनपुरी में हुई वारिस अली की हत्या का उल्लेख करते हुए उनकी बेटी के लिए भी न्याय की मांग उठाई। दरअसल, समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा था कि बेटियों के खिलाफ किसी भी तरह की अभद्र टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने मामले में तत्काल एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए थे। साथ ही अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा था कि दूसरों को नसीहत देने के साथ-साथ अपने समर्थकों और सहयोगियों को भी भाषा की मर्यादा का पालन करने की सीख देनी चाहिए।अब इस मुद्दे को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है और विभिन्न दल अपने-अपने तरीके से इसे लेकर सरकार और विपक्ष पर निशाना साध रहे हैं।