गद्दार कहकर बदनाम करने की कोशिश हुई, बीजेपी में जाने की अफवाह उड़ाई गई, लेकिन अब बलिया के इस ब्राह्मण शेर ने ऐसी हुंकार भरी कि ओमप्रकाश राजभर से लेकर केशव प्रसाद मौर्य तक को जवाब मिल गया! जिस नेता को तोड़ने के दावे किए जा रहे थे, उसने साफ कह दिया—’मैं ना बिकूंगा, ना झुकूंगा, और अगर वक्त आया तो मंगल पांडे बनने में देर नहीं लगेगी!’ आखिर कौन है वो नेता जिसकी दहाड़ से यूपी की सियासत गरमा गई है?
ALSO READ राम मंदिर मुद्दे पर सीएम योगी का बड़ा बयान, कहा- दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

जी हां, हम बात कर रहे हैं बलिया से समाजवादी पार्टी के सांसद सनातन पांडे की, जिनको लेकर बीते कुछ दिनों से तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं। दावा किया जा रहा था कि सपा के कई सांसद बीजेपी के संपर्क में हैं और इशारों-इशारों में सनातन पांडे का नाम भी उछाला जा रहा था। लेकिन अब खुद सनातन पांडे सामने आए और उन्होंने ओमप्रकाश राजभर को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि दायरे में रहकर बात करें।सनातन पांडे ने बलिया की ऐतिहासिक बागी परंपरा का जिक्र करते हुए कहा कि इसी धरती ने 1857 की क्रांति के नायक मंगल पांडे को जन्म दिया और पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर जैसे नेता दिए, जिन्होंने राष्ट्रीय राजनीति की दिशा बदल दी। उन्होंने कहा कि अगर समय पड़ा तो वह भी मंगल पांडे बनने में देर नहीं लगाएंगे।सपा सांसद ने केशव प्रसाद मौर्य पर भी निशाना साधते हुए कहा कि एजेंसियों का कितना भी दुरुपयोग कर लिया जाए, समाजवादी पार्टी का एक भी सांसद बीजेपी में नहीं जाएगा। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि वह जिस दल के साथ हैं, उसके साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं और गद्दारी करना उनकी फितरत नहीं है। पांच बार विधानसभा और दो बार लोकसभा चुनाव लड़ चुके सनातन पांडे उत्तर प्रदेश की राजनीति का जाना-पहचाना चेहरा हैं। उन्हें बलिया के प्रभावशाली ब्राह्मण नेताओं में गिना जाता है। यही वजह है कि उनके एक बयान ने एक बार फिर यूपी की सियासत में नई बहस छेड़ दी है और अब सबकी नजर इस बात पर है कि इस सियासी जंग का अगला वार किस तरफ से होता है।






