Home Breaking News यूपी बीजेपी ने घोषित की नई संगठनात्मक टीम, 46 नेताओं को मिली...

यूपी बीजेपी ने घोषित की नई संगठनात्मक टीम, 46 नेताओं को मिली जिम्मेदारी, नीरज सिंह और पूजा पाल को मिली उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

49
0

विधानसभा और लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए बड़ा संगठनात्मक बदलाव

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई संगठनात्मक टीम का ऐलान कर दिया है, केंद्रीय और राज्य नेतृत्व ने वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव और 2029 के लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए 46 पदाधिकारियों की सूची जारी की है, पार्टी का उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाना तथा चुनावी तैयारियों को गति देना बताया जा रहा है।

नीरज सिंह बने प्रदेश उपाध्यक्ष, कई नए चेहरों को मिली जिम्मेदारी

जारी सूची के अनुसार, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र नीरज सिंह को उत्तर प्रदेश का नया प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इससे पहले यह जिम्मेदारी पंकज सिंह के पास थी, इसके अलावा बाराबंकी की नेता प्रियंका रावत को भी प्रमोशन देकर महामंत्री से प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पूजा पाल को बड़ी जिम्मेदारी

संगठन विस्तार के तहत विपक्षी दल से जुड़ी रहीं और समाजवादी पार्टी की पूर्व विधायक पूजा पाल को भी बीजेपी की नई टीम में शामिल करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है, यह कदम पार्टी की सामाजिक और राजनीतिक रणनीति के तहत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

संगठन में अन्य अहम बदलाव

बीजेपी ने संगठनात्मक ढांचे में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। पार्टी ने जातीय और सामाजिक समीकरणों को साधते हुए विभिन्न वर्गों के नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी है, पूर्व प्रदेश महामंत्री संजय राय को दोबारा यह जिम्मेदारी दी गई है। वहीं विधायक राजेश चौधरी को भी प्रदेश महामंत्री बनाया गया है, युवाओं को पार्टी से जोड़ने और संगठन को नई ऊर्जा देने के लिए रोहित मिश्रा को युवा मोर्चा का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

यहां देखें पूरी लिस्ट PDF
46 पदाधिकारियों की सूची जारी

बीजेपी की इस नई टीम में कुल 46 पदाधिकारियों को शामिल किया गया है, जिससे साफ संकेत मिलता है कि पार्टी 2027 और 2029 के चुनावों को ध्यान में रखते हुए अपने संगठन को पूरी तरह से सक्रिय और मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रही है।

Also Read – लखनऊ पहुंचे AAP सांसद संजय सिंह, अयोध्या लैंड स्कैम मामले में SIT को सौंपे अहम सबूत