अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब तक का सबसे बड़ा एक्शन हो गया है!SIT जांच रिपोर्ट के आधार पर पहली FIR दर्ज कर ली गई है और इस मामले में नामजद सभी 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य कृष्ण मोहन की तहरीर पर रामजन्मभूमि थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है।FIR में रिटायर्ड बैंककर्मी और गणना प्रभारी सुभाष चंद्र श्रीवास्तव को मुख्य आरोपी बनाया गया है। इसके अलावा अविनाश शुक्ला, करुणेश पांडेय, अनुकल्प मिश्रा, रमाशंकर मिश्रा, लवकुश मिश्रा, मनीष कुमार यादव और रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू के नाम भी शामिल हैं।
इस मामले ने नया मोड़ तब लिया जब शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने राम मंदिर निर्माण के लिए दान की गई 4 किलो चांदी की ईंट का मुद्दा उठाया। उनका दावा है कि उद्धव ठाकरे की ओर से दान की गई चांदी की ईंट का आज तक कोई हिसाब नहीं मिला।इसी बीच अयोध्या की राजनीति और भी गर्म हो गई है क्योंकि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंचे हैं।केजरीवाल रामलला के दर्शन के बाद हनुमानगढ़ी जाएंगे और संत-महंतों से मुलाकात करेंगे। शाम को वे प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेंगे।लेकिन उनका यह दौरा विवादों में घिर गया है। संत समाज के एक वर्ग और कुछ हिंदू संगठनों ने उनके विरोध का ऐलान किया है। काला झंडा दिखाने, नारेबाजी और प्रदर्शन की चेतावनी भी दी गई है।अब सवाल सिर्फ चढ़ावे की चोरी का नहीं है… सवाल है कि क्या SIT की जांच और गिरफ्तारियों के बाद इस पूरे मामले की परतें खुलेंगी? और क्या अयोध्या की यह लड़ाई अब अदालत से ज्यादा राजनीति के मैदान में लड़ी जाएगी?
राम मंदिर, FIR, गिरफ्तारियां और केजरीवाल का दौरा… अयोध्या में सियासत और सनसनी दोनों चरम पर हैं!






