Home Political news योगी से किनारा बृजभूषण सिंह अखिलेश के बने सहारा

योगी से किनारा बृजभूषण सिंह अखिलेश के बने सहारा

46
0

योगी से किनारा बृजभूषण सिंह अखिलेश के बने सहारा,,,, कभी योगी के बेहद करीबी दोस्त में शुमार बृजभूषण की क्या योगी से अब दूरियां बढ़ गई है,,, और क्या बृजभूषण शरण सिंह अवध की राजनीति को बदल देंगे,,,जी हा बाहुबली नेता बृजभूषण शरण सिंह के एक पोस्ट पर बवाल मच गया है,,आज समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव का जन्मदिन है। सुबह से ही बधाइयों का तांता लगा था, लेकिन जैसे ही कैसरगंज के पूर्व दबंग सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने अपने ‘X’ (ट्विटर) हैंडल पर पोस्ट किया, यूपी का सियासी पारा अचानक 45 डिग्री के पार चला गया!

ALSO READ SDM रिंकू सिंह राही का तबादला: ब्लॉक प्रमुख ने FIR की उठाई मांग, जालौन में प्रशासनिक फैसले पर सियासी हलचल

बृजभूषण ने न सिर्फ अखिलेश यादव को बधाई दी, बल्कि उन्हें ‘उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, और निरंतर यश’ का आशीर्वाद देते हुए सीधे बजरंगबली महाराज से प्रार्थना कर डाली! राजनीतिक गलियारों में भूचाल इस बात पर नहीं है कि बधाई क्यों दी। भूचाल इस बात पर है कि बीते 5 जून को यूपी के मुखिया योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन था, लेकिन बृजभूषण के सोशल मीडिया पर पूरी तरह सन्नाटा पसरा था। जानकारों का कहना है कि राजनीति में ‘खामोशी’ और ‘तारीफ’, दोनों के बहुत गहरे मायने होते हैं।”अब सवाल उठता है कि इस पोस्ट के पीछे की इनसाइड स्टोरी क्या है? बृजभूषण शरण सिंह वो नाम है, जिसके बारे में कहा जाता है कि वह जिस तरफ करवट लेते हैं, अवध इलाके की 10 से 15 विधानसभा और कई लोकसभा सीटें उधर ही घूम जाती हैं। भले ही आज बृजभूषण का एक बेटा करण भूषण सांसद हो और दूसरा बेटा प्रतीक भूषण विधायक हो, लेकिन दबंग नेता के तेवर बता रहे हैं कि वो बीजेपी के भीतर खुद को साइडलाइन किए जाने से बेहद खफा हैं। सियासी पंडित दावा कर रहे हैं कि बृजभूषण इस वक्त किसी नए राजनीतिक ठिकाने की तलाश में हैं, या फिर बीजेपी हाईकमान को अपनी ताकत का अहसास करा रहे हैं। अगर बृजभूषण ने वाकई साइकिल की सवारी करने की सोच ली, तो बीजेपी के लिए उत्तर प्रदेश में ‘मिशन 2027’ की राह में इससे बड़ा झटका और कुछ नहीं होगा।”बृजभूषण का ये ‘अखिलेश प्रेम’ बीजेपी को कितना भारी पड़ेगा, ये तो वक्त बताएगा, लेकिन एक बात साफ है—यूपी की राजनीति में अब कुछ बहुत बड़ा होने वाला है!