Home Uttar Pradesh मां विंध्यवासिनी के दरबार पहुंचे सीएम योगी, विधि-विधान से की पूजा-अर्चना

मां विंध्यवासिनी के दरबार पहुंचे सीएम योगी, विधि-विधान से की पूजा-अर्चना

30
0

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को मीरजापुर स्थित मां विंध्यवासिनी धाम पहुंचे, जहां उन्होंने पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां विंध्यवासिनी की पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने मां की आरती उतारी और प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री का मंदिर परिसर पहुंचने पर सदर विधायक रत्नाकर मिश्रा ने प्रवेश द्वार पर चुनरी ओढ़ाकर पारंपरिक ढंग से स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री गर्भगृह पहुंचे और करीब 10 मिनट तक मां विंध्यवासिनी के चरणों में पूजा-अर्चना की। दर्शन-पूजन के दौरान मंदिर परिसर में आध्यात्मिक माहौल बना रहा।

पूजा के उपरांत मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में स्थित अन्य देवी-देवताओं के भी दर्शन किए। उन्होंने हवन कुंड की परिक्रमा कर प्रदेश की शांति, प्रगति और जनकल्याण की प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग मुख्यमंत्री की एक झलक पाने के लिए मंदिर परिसर और आसपास की गलियों में जुटे रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाथ उठाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया, जिसका उपस्थित श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ स्वागत किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here