Home Uttar Pradesh योगी सरकार का प्रशासनिक एक्शन: 20 IAS अधिकारियों के तबादले, जिलों में...

योगी सरकार का प्रशासनिक एक्शन: 20 IAS अधिकारियों के तबादले, जिलों में बदले गए CDO और म्युनिसिपल कमिश्नर

25
0

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। शासन ने 20 आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर के आदेश जारी किए हैं। इस फेरबदल में कई वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ विभिन्न जिलों के मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ), नगर आयुक्त और अन्य अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यहां देखें लिस्ट 

up ias transfer

कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारी

जारी आदेश के अनुसार, सुधा वर्मा को आयुक्त बनाया गया है। वहीं डॉ. सारिका मोहन को महानिदेशक, चिकित्सा शिक्षा एवं सचिव, चिकित्सा शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। नेहा शर्मा को भी चिकित्सा शिक्षा विभाग में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जिलों में बदले गए सीडीओ और नगर आयुक्त

प्रशासनिक फेरबदल के तहत कई जिलों के मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) और नगर आयुक्तों का भी ट्रांसफर किया गया है। जग प्रवेश को नगर आयुक्त, मथुरा-वृंदावन नगर निगम के पद से विशेष सचिव, वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग बनाया गया है। इसके अलावा कई अन्य अधिकारियों को भी नई तैनाती दी गई है।

शासन ने जारी किए आदेश

कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं। सरकार का कहना है कि प्रशासनिक व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए यह फेरबदल किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here