Home Bihar बिहार सरकार ने जारी की सामाजिक सुरक्षा पेंशन, 97.84 लाख लाभार्थियों के...

बिहार सरकार ने जारी की सामाजिक सुरक्षा पेंशन, 97.84 लाख लाभार्थियों के खाते में पहुँचा पैसा

28
0

Bihar Pension Update: 97.84 लाख लाभार्थियों के खाते में भेजी गई सामाजिक सुरक्षा पेंशन, ऐसे करें अपना स्टेटस चेक

बिहार सरकार ने राज्य के लाखों पेंशनधारियों को बड़ी राहत देते हुए शुक्रवार को सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से लाभार्थियों के बैंक खातों में भेज दी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित कार्यक्रम में 97.84 लाख लाभार्थियों के खातों में 1,423.94 करोड़ रुपये की राशि हस्तांतरित की।

इस कार्यक्रम में सभी जिलों के जिलाधिकारी और सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभार्थी भी ऑनलाइन जुड़े।

हर महीने 10 तारीख को मिलेगा पेंशन का पैसा

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस अवसर पर एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि अब राज्य में हर महीने की 10 तारीख को “बिहार पेंशन दिवस” मनाया जाएगा, इसी दिन सभी पात्र लाभार्थियों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से पेंशन की राशि भेजी जाएगी, जिससे भुगतान प्रक्रिया नियमित और पारदर्शी बनेगी।

पात्र लाभार्थियों को जोड़ने का अभियान चलेगा

Also Read – ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर फिर हमला, बोले- ‘गेट पर रेट का काउंटर बंद कराइए, कार्यकर्ताओं से वसूली बंद हो’

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पंचायत विकास दिवस और सहयोग शिविर कार्यक्रमों के दौरान यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी पात्र व्यक्ति सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना से वंचित न रहे, उन्होंने आधार कार्ड से बैंक खाते को लिंक कराने की प्रक्रिया भी जल्द पूरी कराने के निर्देश दिए, ताकि भुगतान में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

पेंशन राशि बढ़ने से मिला लाभ

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य केवल आर्थिक सहायता देना नहीं, बल्कि गरीब, बुजुर्ग, दिव्यांग और अन्य जरूरतमंद नागरिकों के सम्मान और सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करना है, उन्होंने बताया कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि 400 रुपये से बढ़ाकर 1,100 रुपये किए जाने के बाद लाखों लाभार्थियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है।

कार्यक्रम में कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

पटना स्थित ‘संकल्प सभागार’ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान समाज कल्याण विभाग की निदेशक डॉ. प्रीति ने मुख्यमंत्री का हरित पौधा भेंट कर स्वागत किया, इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, समाज कल्याण मंत्री डॉ. श्वेता गुप्ता, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार और मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

ऐसे करें पेंशन का स्टेटस चेक

यदि आप सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभार्थी हैं, तो अपने बैंक खाते की पासबुक अपडेट कराकर, एटीएम, मोबाइल बैंकिंग, नेट बैंकिंग या बैंक की मिनी स्टेटमेंट सुविधा के माध्यम से यह जांच सकते हैं कि पेंशन की राशि आपके खाते में जमा हुई है या नहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here