Home Crime स्कूटी से टक्कर पर बढ़ा विवाद, लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, युवक...

स्कूटी से टक्कर पर बढ़ा विवाद, लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, युवक घायल

39
0

प्रतापगढ़ के लालगंज इलाके से सनसनीखेज मामला सामने आया है। कार बैक करते समय स्कूटी से मामूली टक्कर के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि आरोप है कि कार सवार ने लाइसेंसी पिस्टल से गोली चला दी। गोली लगने से एक युवक घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद प्रयागराज रेफर किया गया है।

घटना लालगंज थाना क्षेत्र के रानीगंज कैथौला चौकी के पास की है। बताया जा रहा है कि कार को बैक करते समय स्कूटी से मामूली टक्कर हो गई। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान कार सवार ने लाइसेंसी पिस्टल निकालकर गोली चला दी। गोली लगने से एक युवक घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए प्रयागराज रेफर कर दिया। वहीं, पुलिस ने मामले में आरोपित पिता-पुत्र को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और गोली चलने की वजह समेत घटना के सभी पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here