Home Accident जौनपुर में भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार;...

जौनपुर में भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार; दो युवकों की मौत, तीन घायल

18
0

जौनपुर: बक्शा थाना क्षेत्र में सोमवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा वाराणसी-जौनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-731 पर कुल्हनामऊ गांव के पास नेता ढाबा के सामने हुआ। तेज रफ्तार वैगनआर कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा ट्रक के पिछले हिस्से में बुरी तरह फंस गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही बक्शा थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे पांचों लोगों को बाहर निकाला और तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने अखिलेश शुक्ला और अंकित शुक्ला को मृत घोषित कर दिया। वहीं शोभित श्रीवास्तव, संदीप मिश्रा और शोभित शुक्ला का उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार तीनों घायलों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, हादसे का शिकार हुए सभी पांच लोग उन्नाव जिले के आवास विकास कॉलोनी, कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले हैं। हादसे के बाद पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को सड़क से हटवाकर यातायात व्यवस्था सामान्य कराई। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसा किस वजह से हुआ, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुटी है। इस हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार और सड़क किनारे खड़े वाहनों से होने वाले सड़क हादसों को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here