बलिया की रसड़ा विधानसभा सीट से लगातार तीन बार बसपा के टिकट पर विधायक रहे उमाशंकर सिंह का निधन हो गया। उनके निधन से प्रदेश की राजनीति में शोक की लहर है।
राजनीति जगत से जुड़े तमाम नेता उनके घर पहुंच रहे और उनके निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं इसी क्रम उमाशंकर सिंह के आवास पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। मुख्यमंत्री ने दिवंगत विधायक को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
बसपा सुप्रीमो भी उमाशंकर सिंह के आवास पहुंचीं और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर दुख की इस घड़ी में ढांढस बंधाया। उमाशंकर सिंह योगी सरकार में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह के समधी भी थे। उनके निधन से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक का माहौल है।
उमाशंकर सिंह का पार्थिव शरीर उनके लखनऊ स्थित आवास से पैतृक गांव बलिया खनवर ले जाया जाएगा जहां कल दोपहर में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।






