Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • देश
    • मनोरंजन
    • राज्य
    • वायरल-वीडियो
    • विदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Subscribe
    Trending Topics:
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    Home » सीएम योगी की तिरंगा यात्रा में उमड़ा युवाओं का सैलाब, सड़को पर गूंजा भारत माता का जयघोष
    Uttar Pradesh Uttar Pradesh Government

    सीएम योगी की तिरंगा यात्रा में उमड़ा युवाओं का सैलाब, सड़को पर गूंजा भारत माता का जयघोष

    Shivesh MishraBy Shivesh MishraAugust 9, 2026Updated:August 9, 2026No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest Copy Link Telegram LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    स्वतंत्रता दिवस से पहले राजधानी लखनऊ रविवार को राष्ट्रभक्ति के रंग में सराबोर नजर आई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत मुख्यमंत्री आवास से विधान भवन तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में स्कूली बच्चों, युवाओं, महिलाओं और आम नागरिकों समेत 30 हजार से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। हाथों में तिरंगा और जुबां पर ‘भारत माता की जय’ के नारों के साथ निकली यात्रा ने राजधानी की सड़कों पर देशभक्ति का अद्भुत माहौल बना दिया।

    मुख्यमंत्री आवास से यात्रा के आगे बढ़ते ही सड़क के दोनों ओर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। सिविल अस्पताल से होते हुए विधान भवन तक जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों का स्वागत किया। यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री के दोनों ओर भारत स्काउट्स एंड गाइड्स की दो छात्राएं हाथों में तिरंगा लेकर कदमताल करती नजर आईं। तिरंगा यात्रा में शामिल बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। बच्चों ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत अपने घरों पर तिरंगा फहराने का संकल्प भी लिया।

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत निकली इस यात्रा में सरकारी और निजी स्कूलों के हजारों छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। तिरंगे के साथ कदम से कदम मिलाकर चलते बच्चों के जोश ने यात्रा की भव्यता को और बढ़ा दिया। देशभक्ति के नारों और उत्साह से भरे चेहरों ने पूरे माहौल को राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत कर दिया।

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में निकली इस यात्रा ने बच्चों और युवाओं के बीच राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना को भी मजबूत किया।

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के दौरान लखनऊ में एक और आकर्षक नजारा देखने को मिला। विधान भवन से हजरतगंज चौराहे तक करीब 2 हजार फीट लंबे तिरंगे के साथ मानव शृंखला बनाई गई। एक निजी डिफेंस एकेडमी के बड़ी संख्या में छात्र इसमें शामिल हुए। बच्चों ने एक साथ खड़े होकर राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और राष्ट्र की एकता का संदेश दिया। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का उद्देश्य राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, गौरव और अपनत्व की भावना को जन-जन तक पहुंचाना है। लखनऊ में अभियान की शुरुआत के अवसर पर निकली तिरंगा यात्रा ने इस भावना को साकार किया। मुख्यमंत्री के साथ हजारों बच्चों, युवाओं और आम नागरिकों की भागीदारी ने इसे व्यापक जनभागीदारी वाले आयोजन का रूप दिया।

    तिरंगा यात्रा में शामिल दसवीं कक्षा के छात्र आर्यन ने कहा कि तिरंगा यात्रा का हिस्सा बनकर उन्हें बेहद गर्व महसूस हुआ। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में बच्चों को तिरंगा लेकर एक साथ चलते देखकर देशभक्ति की भावना और मजबूत हुई।

    11वीं कक्षा की छात्रा अनन्या ने कहा कि हाथ में तिरंगा लेकर मुख्यमंत्री के साथ यात्रा में शामिल होना उनके लिए बेहद खास अनुभव रहा। वहीं स्नातक की छात्रा साक्षी ने कहा कि इस यात्रा ने युवाओं में राष्ट्रप्रेम और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत किया है। सेना भर्ती की तैयारी कर रहे छात्र विवेक ने कहा कि तिरंगा उनके लिए सिर्फ एक झंडा नहीं, बल्कि देश की आन-बान और शान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा ने सेना में जाने के उनके संकल्प को और मजबूत किया है।

    अपने बच्चों के साथ यात्रा में शामिल हुईं कविता सिंह ने कहा कि बच्चों को राष्ट्रप्रेम की भावना से जोड़ने और उन्हें देश के राष्ट्रीय ध्वज के महत्व का अनुभव कराने का यह अवसर उनके परिवार के लिए बेहद खास रहा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में निकली इस भव्य तिरंगा यात्रा ने स्वतंत्रता दिवस से पहले राजधानी लखनऊ में राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।

    BharatMataKiJai cmyogi HarGharTiranga IndependenceDay IndiaFirst lucknow NationalUnity Patriotism Tiranga TirangaAbhiyan TirangaYatra upnews UTTARPRADESH VandeMataram yogiadityanath YouthPower
    Add as Preferred on Google Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Copy Link
    Previous Articleविकास, विरासत और भारत की आन-बान-शान का प्रतीक है तिरंगा: सीएम योगी
    Next Article आरक्षण पर फिर सियासी संग्राम, मोहन भागवत के बयान पर मायावती का पलटवार, बोलीं- ‘छेड़छाड़ की कोशिश भी न हो’
    Shivesh Mishra

    Related Posts

    CM Yogi News: यूपी के 25 लाख युवाओं को मिलेंगे नए टैबलेट, सीएम योगी ने सोशल मीडिया पोस्ट कर कही बड़ी बात

    November 15, 2026

    छठ महापर्व को लेकर सीएम योगी सख्त, घाटों पर सुरक्षा से लेकर स्वच्छता तक पुख्ता इंतजाम के निर्देश

    November 14, 2026

    यूपी के परिषदीय स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई का होगा आकलन, डीएलएड प्रशिक्षुओं को मिलेगी जिम्मेदारी

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.