Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • देश
    • मनोरंजन
    • राज्य
    • वायरल-वीडियो
    • विदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Subscribe
    Trending Topics:
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    Home » गोरखपुर में सीएम योगी की अगुवाई में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्र प्रथम का देंगे संदेश
    Uttar Pradesh Uttar Pradesh Government

    गोरखपुर में सीएम योगी की अगुवाई में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्र प्रथम का देंगे संदेश

    Shivesh MishraBy Shivesh MishraAugust 10, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest Copy Link Telegram LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को गोरखपुर में भव्य तिरंगा यात्रा की अगुवाई करेंगे। राष्ट्र प्रथम और देशभक्ति का संदेश देने वाली इस यात्रा के जरिए मुख्यमंत्री प्रदेशवासियों से अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने और राष्ट्रीय पर्व को पूरे उत्साह के साथ मनाने की अपील करेंगे।

    रविवार शाम गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को नगर निगम परिसर स्थित रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर तिरंगा यात्रा का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री के नेतृत्व में यात्रा टाउनहॉल से आगे बढ़ते हुए गोलघर चौराहा, गणेश चौराहा, कालीमंदिर और यातायात तिराहा होते हुए रेलवे स्टेशन चौक पहुंचेगी। यहां महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पुष्पार्चन के साथ तिरंगा यात्रा का समापन होगा।

    तिरंगा यात्रा के दौरान गोरखपुर की सड़कों पर देशभक्ति का माहौल देखने को मिलेगा। यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, युवा, स्थानीय नागरिक और जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। हाथों में तिरंगा लेकर चलने वाले लोग देशभक्ति के नारों के साथ ‘राष्ट्र प्रथम’ का संदेश देंगे।

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत उत्तर प्रदेश में इस वर्ष पांच करोड़ घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अभियान को व्यापक जनभागीदारी का रूप देने का आह्वान किया है। गोरखपुर में आयोजित होने वाली तिरंगा यात्रा इसी अभियान को जन-जन तक पहुंचाने की महत्वपूर्ण कड़ी होगी।

    मुख्यमंत्री की अगुवाई में निकलने वाली इस यात्रा में सांसद रवि किशन, मंत्री संजय निषाद, गोरखपुर की महापौर डॉ. मंगलेश कुमार श्रीवास्तव, गोरखपुर की जिला पंचायत प्रशासक साधना सिंह समेत स्थानीय विधायक, जनप्रतिनिधि और पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। तिरंगा यात्रा के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वतंत्रता संग्राम के वीरों और राष्ट्रनायकों को नमन करते हुए लोगों से राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देश के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत करने का संदेश देंगे।

    Chief Minister Yogi gorakhpur Gorakhpur news Har Ghar Tiranga Independence Day Nation First National Flag Patriotism ravi kishan Sanjay Nishad Tiranga Campaign Tiranga Yatra Tricolor Rally up news uttar pradesh Uttar Pradesh News yogi adityanath
    Add as Preferred on Google Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Copy Link
    Previous Articleकांवड़ यात्रा हुई हाईटेक, एक क्लिक पर शिवभक्तों को मिल रही हर सुविधा
    Next Article दीपोत्सव से पहले अयोध्या को मिलेगी दशरथ पथ की सौगात, त्रेतायुग की स्मृतियों से जुड़ेगा रामनगरी का नया मार्ग
    Shivesh Mishra

    Related Posts

    CM Yogi News: यूपी के 25 लाख युवाओं को मिलेंगे नए टैबलेट, सीएम योगी ने सोशल मीडिया पोस्ट कर कही बड़ी बात

    November 15, 2026

    छठ महापर्व को लेकर सीएम योगी सख्त, घाटों पर सुरक्षा से लेकर स्वच्छता तक पुख्ता इंतजाम के निर्देश

    November 14, 2026

    यूपी के परिषदीय स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई का होगा आकलन, डीएलएड प्रशिक्षुओं को मिलेगी जिम्मेदारी

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.