Home Uttar Pradesh विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित कर सीएम योगी ने बच्चों से...

विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित कर सीएम योगी ने बच्चों से किया संवाद

8
0

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संतकबीर नगर में आयोजित कार्यक्रम में मंच पर पहुंचने से पहले विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉल का अवलोकन किया और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से योजनाओं के क्रियान्वयन और पात्र लाभार्थियों को मिल रहे लाभ के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक, प्रमाण पत्र, लैपटॉप और अन्य सामग्री प्रदान कर सम्मानित किया।

प्रदर्शनी के दौरान मुख्यमंत्री ने महापुरुषों के वेश में सजे बच्चों से आत्मीय संवाद किया। उन्होंने बच्चों से उनकी पढ़ाई के बारे में पूछा और उनका उत्साह बढ़ाया। मुख्यमंत्री ने बच्चों को चॉकलेट देकर उनकी हौसलाअफजाई भी की। उन्होंने मिशन शक्ति, कृषि, महिला स्वयं सहायता समूहों और महिलाओं द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पादों की भी जानकारी ली।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के लाभार्थी चंदन कुमार को तीन लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत कमलाकांत को लैपटॉप मिला। कृषि यंत्र योजना के तहत सर्वेश कुमार को पांच लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया।

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत वसुंधरा को 7.18 करोड़ रुपये से अधिक तथा इंगलावती को 1.05 करोड़ रुपये से अधिक का चेक प्रदान किया गया। इंगलावती के माध्यम से 352 स्वयं सहायता समूहों को इसका लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ने सभी लाभार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए योजनाओं का लाभ लेकर आत्मनिर्भर बनने और आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here