Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • देश
    • मनोरंजन
    • राज्य
    • वायरल-वीडियो
    • विदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Subscribe
    Trending Topics:
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    Home » जल जीवन मिशन की सीएम धामी ने की समीक्षा, ‘हर घर जल’ लक्ष्य समयसीमा में पूरा करने के निर्देश
    Uttar Pradesh Uttar Pradesh Government

    जल जीवन मिशन की सीएम धामी ने की समीक्षा, ‘हर घर जल’ लक्ष्य समयसीमा में पूरा करने के निर्देश

    Shivesh MishraBy Shivesh MishraAugust 12, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest Copy Link Telegram LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में जल जीवन मिशन की प्रगति, वित्तीय स्थिति, पेयजल योजनाओं के संचालन एवं रख-रखाव और आगामी कार्ययोजना की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को शत-प्रतिशत हासिल करने के निर्देश दिए।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि शेष पात्र ग्रामीण परिवारों को निर्धारित समयसीमा में नल कनेक्शन से जोड़ा जाए। निर्माणाधीन और लंबित पेयजल परियोजनाओं में किसी भी तरह की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी योजनाओं को मिशन मोड में समयसीमा के भीतर पूरा करने के साथ उनकी गुणवत्ता और उपयोगिता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

    उन्होंने पर्वतीय क्षेत्रों में पेयजल स्रोतों के संरक्षण और पुनर्जीवीकरण, वर्षा जल संचयन तथा जल स्रोतों के पुनर्भरण को प्राथमिकता देने को कहा। साथ ही प्रत्येक जनपद में जलापूर्ति से जुड़ी तकनीकी समस्याओं के त्वरित और स्थायी समाधान के लिए प्रभावी तंत्र विकसित करने के निर्देश दिए।

    मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जल जीवन मिशन प्रधानमंत्री की महत्वपूर्ण योजना है, जिसका उद्देश्य हर घर तक नल से जल पहुंचाना है। योजना के क्रियान्वयन के दौरान सामने आ रही चुनौतियों को दूर करना जरूरी है, ताकि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

    उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में नल कनेक्शन दिए जा चुके हैं, वहां नियमित रूप से जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए। जिन स्थानों पर जल स्रोत सूख गए हैं, वहां वैकल्पिक जल व्यवस्था विकसित करने और योजनाओं के बेहतर संचालन पर विशेष ध्यान दिया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल जीवन मिशन की निरंतरता और योजनाओं के प्रभावी संचालन को लेकर नियमित रूप से समीक्षा की जाएगी, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को लंबे समय तक सुचारु पेयजल सुविधा उपलब्ध हो सके।

    DEHRADUN Drinking Water Projects Drinking Water Scheme Har Ghar Jal Jal Jeevan Mission pushkar singh dhami Rainwater Harvesting Rural Drinking Water uttarakhand Uttarakhand government Water Conservation Water Sources Water Supply
    Add as Preferred on Google Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Copy Link
    Previous Articleबस किराया, नौकरी का आंदोलन और PM मोदी की नसीहत; देशभर में सुर्खियों में युवा
    Next Article PDA के काट में BJP का मास्टरप्लान! ब्राह्मण-ठाकुरों की नाराजगी ने बढ़ाई टेंशन
    Shivesh Mishra

    Related Posts

    CM Yogi News: यूपी के 25 लाख युवाओं को मिलेंगे नए टैबलेट, सीएम योगी ने सोशल मीडिया पोस्ट कर कही बड़ी बात

    November 15, 2026

    छठ महापर्व को लेकर सीएम योगी सख्त, घाटों पर सुरक्षा से लेकर स्वच्छता तक पुख्ता इंतजाम के निर्देश

    November 14, 2026

    यूपी के परिषदीय स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई का होगा आकलन, डीएलएड प्रशिक्षुओं को मिलेगी जिम्मेदारी

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.