16 लाख रुपये कीमत का गांजा बरामद, तस्करी में इस्तेमाल कार भी जब्त; बाराबंकी और रायबरेली समेत आसपास के जिलों में सप्लाई का खुलासा
लखनऊ। लखनऊ में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ नगराम पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरजनपदीय गांजा तस्करी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 78.330 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 16 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल चार पहिया वाहन को भी बरामद किया है।
डीसीपी साउथ के नेतृत्व में पुलिस को मिली सफलता
यह कार्रवाई डीसीपी साउथ मोहम्मद मुश्ताक के नेतृत्व में नगराम पुलिस टीम ने की। पुलिस के मुताबिक, नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मुखबिर और तकनीकी सूचनाओं के आधार पर तस्करी से जुड़े आरोपियों तक पहुंच बनाई गई।
78.330 किलो गांजा बरामद, कीमत करीब 16 लाख

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से कुल 78.330 किलो गांजा बरामद किया। बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 16 लाख रुपये बताई गई है।
इसके अलावा पुलिस ने गांजा तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे चार पहिया वाहन को भी अपने कब्जे में ले लिया।
दो आईफोन और 12,500 रुपये नकद भी मिले
डीसीपी साउथ मोहम्मद मुश्ताक आरोपियों के पास से दो आईफोन और 12,500 रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं। पुलिस इन सामान और नकदी के संबंध में भी जांच कर रही है।
प्रिंस जायसवाल और अभिजीत पटेल गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रिंस जायसवाल और अभिजीत पटेल उर्फ सोना के रूप में हुई है। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर तस्करी से जुड़े अन्य लोगों और नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है।
बाराबंकी और रायबरेली में सप्लाई का खुलासा
पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने गांजा बाराबंकी, रायबरेली और आसपास के जिलों में सप्लाई किए जाने की बात बताई है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
गांजा बेचकर मुनाफे से आईफोन खरीदने का दावा
डीसीपी साउथ मोहम्मद मुश्ताक की माने तो आरोपियों ने बताया कि गांजा बेचकर होने वाले मुनाफे से वे महंगे मोबाइल फोन और अन्य सामान खरीदते थे। बरामद दो आईफोन को भी पुलिस ने जांच के दायरे में लिया है।
NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज, न्यायिक अभिरक्षा में भेजे गए
नगराम पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद गांजा कहां से लाया गया था और तस्करी के इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

