Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • देश
    • मनोरंजन
    • राज्य
    • वायरल-वीडियो
    • विदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Subscribe
    Trending Topics:
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    Home » अयोध्या पहुंचे सीएम योगी, परमहंस रामचंद्र दास महाराज की 23वीं पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि
    Uttar Pradesh Uttar Pradesh Government

    अयोध्या पहुंचे सीएम योगी, परमहंस रामचंद्र दास महाराज की 23वीं पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि

    Shivesh MishraBy Shivesh MishraAugust 14, 2026Updated:August 14, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest Copy Link Telegram LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अयोध्या, 14 अगस्त। मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे पर अयोध्या पहुंचे। मुख्यमंत्री ने ब्रह्मलीन महंत परमहंस रामचंद्र दास महाराज की 23वीं पुण्यतिथि पर उनके समाधि स्थल पर पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित की और उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में संत-महंत और श्रद्धालु मौजूद रहे।

    मुख्यमंत्री सबसे पहले सरयू अतिथि गृह से रामकथा पार्क स्थित परमहंस रामचंद्र दास महाराज के समाधि स्थल पहुंचे। उन्होंने विधिवत पुष्पार्चन कर ब्रह्मलीन संत को श्रद्धांजलि दी। परमहंस रामचंद्र दास महाराज श्रीराम जन्मभूमि न्यास के प्रथम अध्यक्ष रहे और श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन को आगे बढ़ाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। गोरक्षपीठ के ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ के साथ वे रामजन्मभूमि आंदोलन के प्रमुख संतों में शामिल रहे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भी उनसे आत्मीय संबंध रहा है।

    समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हनुमानगढ़ी पहुंचे। यहां उन्होंने बजरंगबली के दरबार में विधिवत दर्शन-पूजन किया और प्रदेश व देश की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद उन्होंने हनुमानगढ़ी स्थित इमली बाग पहुंचकर स्वर्गीय महंत संत रामदास को श्रद्धांजलि अर्पित की।

    हनुमानगढ़ी के बाद मुख्यमंत्री श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर पहुंचे। यहां उन्होंने रामलला के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने रामलला से प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

    रामलला के दर्शन-पूजन के बाद मुख्यमंत्री दिगंबर अखाड़ा पहुंचे, जहां उन्होंने ब्रह्मलीन परमहंस रामचंद्र दास महाराज के 23वें पुण्य स्मृति महोत्सव में सहभागिता की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने संत-महंतों से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया।मुख्यमंत्री रायगंज स्थित संत रविदास मंदिर भी पहुंचे। यहां उन्होंने संत रविदास को नमन किया और मंदिर के स्वर्गीय महंत पूज्य बनवारी पति ब्रह्मचारी को पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री के अयोध्या दौरे को लेकर संत समाज और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

    Ayodhya News Ayodhya Visit CM YOGI Gorakshpeethadhishwar Hanuman Garhi Paramhans Ramchandra Das Maharaj Ram Lalla ram mandir Sant Ravidas Mandir up news Uttar Pradesh News yogi adityanath
    Add as Preferred on Google Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Copy Link
    Previous Articleशिक्षकों की कमी को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, बुद्धेश्वर चौराहे पर लगाया जाम
    Next Article अयोध्या में शनिवार से शुरू होगा सावन झूला मेला, मणिपर्वत पर होगा भव्य झूला विहार
    Shivesh Mishra

    Related Posts

    CM Yogi News: यूपी के 25 लाख युवाओं को मिलेंगे नए टैबलेट, सीएम योगी ने सोशल मीडिया पोस्ट कर कही बड़ी बात

    November 15, 2026

    छठ महापर्व को लेकर सीएम योगी सख्त, घाटों पर सुरक्षा से लेकर स्वच्छता तक पुख्ता इंतजाम के निर्देश

    November 14, 2026

    यूपी के परिषदीय स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई का होगा आकलन, डीएलएड प्रशिक्षुओं को मिलेगी जिम्मेदारी

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.