लखनऊ में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विधान भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की युवा शक्ति को उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी ताकत बताया। सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश का युवा प्रतिभावान और परिश्रमी है और देश-समाज के लिए कुछ कर गुजरने की इच्छाशक्ति से भरा हुआ है।वीओ:मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं की प्रतिभा में ही उत्तर प्रदेश की शक्ति निहित है।
उन्होंने कहा कि सरकार नकल माफिया और भर्ती माफिया के खिलाफ कठोर कार्रवाई कर रही है और प्रदेश के डेमोग्राफिक डिविडेंड को विकास के इंजन में बदलने का काम किया जा रहा है।सीएम योगी ने कहा कि जेन-जी और जेन-अल्फा के लिए एआई, मशीन लर्निंग, सेमीकंडक्टर, स्टार्टअप इकोसिस्टम, साइबर रोबोटिक्स, फिनटेक, डीपटेक और डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग जैसे क्षेत्रों में तेजी से काम हो रहा है।
इन क्षेत्रों में निवेश, नवाचार और रोजगार के नए अवसर खुल रहे हैं।बाइट:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथवीओ:मुख्यमंत्री ने बताया कि सीएम युवा उद्यमी योजना के माध्यम से युवाओं को स्वरोजगार के लिए ब्याजमुक्त और गारंटीमुक्त ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। सरकार का फोकस युवाओं की प्रतिभा और ऊर्जा को रोजगार, उद्यमिता और विकास से जोड़ने पर है।
80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवाओं को लेकर बड़ा ऐलान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का संकल्प है कि हर युवा के हाथ में स्किल, इनोवेशन और रोजगार हो। इसी दिशा में युवाओं की संभावनाओं को नई उड़ान देने के लिए यूपी सरकार जल्द नई यूथ पॉलिसी लेकर आएगी। मुख्यमंत्री के मुताबिक, नई यूथ पॉलिसी के जरिए युवाओं के स्किल, इनोवेशन और एम्प्लॉयमेंट को इंटीग्रेटेड अप्रोच के साथ और मजबूती दी जाएगी। सरकार का फोकस युवाओं को सिर्फ रोजगार देने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि उन्हें नए अवसर, बेहतर प्रशिक्षण और नवाचार के लिए उपयुक्त माहौल उपलब्ध कराने पर भी होगा। इससे प्रदेश की युवा शक्ति को विकास की नई दिशा देने और उत्तर प्रदेश को रोजगार एवं इनोवेशन का बड़ा केंद्र बनाने की कोशिश होगी।