जय भीम के नाम पर दुकानदारी… या न्याय के नाम पर ब्लैकमेलिंग?! जी हां, एक तरफ जहां मोदी सरकार SC-ST एक्ट के तहत मुआवजे में 40% की बढ़ोतरी करने जा रही है, वहीं दूसरी तरफ भीम आर्मी और चंद्रशेखर आजाद का वो सच सामने आ गया है जिसने पूरे राजनीतिक और सामाजिक हलकों में भूचाल ला दिया है! इस बार यह आरोप किसी विरोधी ने नहीं, बल्कि दलित समाज की ही बेटी डॉ. रोहिणी घावरी ने लगाया है!
रोहिणी घावरी ने भीम आर्मी की पोल खोलते हुए साफ-साफ कहा है—“पैसे कमाने और लालच के चक्कर में बेगुनाह लोगों पर SC-ST एक्ट के झूठे केस ठोंके जा रहे हैं!”उन्होंने दो टूक कहा ,अन्याय किसी के साथ भी हो, बर्दाश्त नहीं किया जाएगा—चाहे सामने वाला किसी भी जाति या धर्म का क्यों न हो! “बहुजन समाज पार्टी सालों सत्ता में रही, लेकिन कभी किसी निर्दोष पर झूठा मुकदमा दर्ज कराने का आरोप नहीं लगा। फिर इन अनपढ़ों पर ही ऐसे गंभीर आरोप क्यों लग रहे हैं? “क्या समाज के पैसे से अपने परिवार का कफ़न ख़रीदोगे? ये दो कौड़ी के लोग भिखारी जैसा काम कर रहे हैं! रोहिणी घावरी ने कहा कि सहारनपुर के गुर्जर समाज से हमारी बात हुई है आम लोगों ने भीम आर्मी द्वारा फर्जी मुकदमों और आतंक मचाने की पूरी जानकारी दी है
