कांग्रेस मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान ‘वंदे मातरम्’ के कथित अपमान को लेकर बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी के खिलाफ कर्नाटक के मंगलुरु स्थित उर्वा पुलिस स्टेशन में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है।
बीजेपी नेता ने FIR की मांग की
बीजेपी नेता विकास पुत्तूर ने आरोप लगाया कि 15 अगस्त को कांग्रेस मुख्यालय में वंदे मातरम् के गायन के दौरान सोनिया गांधी समेत कुछ कांग्रेस नेता असहज नजर आए। उन्होंने इसे राष्ट्रगीत का अपमान बताते हुए सोनिया गांधी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई और FIR दर्ज करने की मांग की।
हाई कोर्ट जाने की चेतावनी
विकास पुत्तूर ने कहा कि यदि राज्य सरकार और पुलिस मामले में कार्रवाई नहीं करती है, तो वह कर्नाटक हाई कोर्ट में याचिका दायर करेंगे। उन्होंने पुलिस से मामले में किसी भी तरह के राजनीतिक हस्तक्षेप से बचने की अपील की। 15 अगस्त को कांग्रेस मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान ‘वंदे मातरम्’ का गायन हुआ था। बीजेपी ने कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेताओं के कथित व्यवहार पर सवाल उठाते हुए इसे राष्ट्रगीत के अपमान का मामला बताया है।
फिलहाल शिकायत में लगाए गए आरोपों पर पुलिस की जांच और आगे की कार्रवाई का इंतजार है।