उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय है और कई जिलों में लगातार बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने सोमवार, 17 अगस्त को प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में गरज-चमक, वज्रपात और बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान 25 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, जबकि 23 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।
लखनऊ समेत कई जिलों में बारिश
बीते 24 घंटे में लखनऊ समेत प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। IMD के मुताबिक पश्चिमी यूपी में कई स्थानों और पूर्वांचल में अधिकांश जगहों पर बारिश का दौर जारी रह सकता है। कुछ इलाकों में तेज हवाएं भी चलने की संभावना है। राजधानी लखनऊ में सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए हुए हैं और कई इलाकों में बारिश हो रही है। इसके अलावा अयोध्या, वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर, सीतापुर और आसपास के क्षेत्रों में भी बारिश का सिलसिला जारी है।

इन जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट
रामपुर, मुरादाबाद, संभल, बरेली, बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, बाराबंकी, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सुल्तानपुर, जौनपुर, प्रतापगढ़, फतेहपुर, कानपुर, वाराणसी, गाजीपुर और संत रविदास नगर में गरज-चमक और वज्रपात के साथ भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
इन जिलों में भी भारी बारिश की संभावना
लखनऊ, उन्नाव, रायबरेली, फर्रुखाबाद, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, अमेठी, कौशांबी, प्रयागराज, बलरामपुर, मिर्जापुर, सोनभद्र, चंदौली, चित्रकूट, आजमगढ़, मऊ, बलिया, बस्ती और सिद्धार्थनगर में गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं औरैया, हमीरपुर, महोबा, बांदा, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, गोरखपुर और संत कबीर नगर में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।

पश्चिमी यूपी के इन जिलों में हल्की बारिश के आसार
नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, बागपत, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज, मैनपुरी, इटावा, जालौन, झांसी और ललितपुर में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बौछारें पड़ सकती हैं। इन जिलों के लिए फिलहाल कोई बड़ा अलर्ट जारी नहीं किया गया है। मौसम विभाग ने बारिश और वज्रपात की स्थिति को देखते हुए लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।