गोमतीनगर गोलीकांड: पत्नी और बहन को गोली मारने के बाद SBI कर्मचारी ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस
लखनऊ। राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर इलाके में गुरुवार दोपहर हुई सनसनीखेज वारदात से हड़कंप मच गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक SBI में कार्यरत मानस बाजपेई ने कथित तौर पर पहले अपनी पत्नी दिव्या मिश्रा को ICICI बैंक के बाहर बुलाया और गोली मार दी।
दिव्या मिश्रा ICICI बैंक में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत थीं।बताया जा रहा है कि पत्नी पर गोली चलाने के बाद मानस बाजपेई अपने घर पहुंचा, जहां उसने अपनी बहन शीबा बाजपेई को भी गोली मार दी। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मारकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे।मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीमज्वाइंट कमिश्नर लॉ एंड ऑर्डर बबलू कुमार समेत पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
फोरेंसिक टीम ने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस पूरे मामले की हर एंगल से जांच कर रही है और घटनाक्रम को जोड़ने के लिए अलग-अलग बिंदुओं की पड़ताल की जा रही है।मैसेज और तलाक की प्रक्रिया भी जांच के दायरे मेंपुलिस के मुताबिक, मामले से जुड़ा एक मैसेज भी सामने आया है, जिसे जांच का हिस्सा बनाया गया है। हालांकि मैसेज में क्या लिखा है, इसका खुलासा पुलिस की ओर से अभी नहीं किया गया है।
जांच में पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद और तलाक की प्रक्रिया को भी अहम बिंदु माना जा रहा है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर किन परिस्थितियों में विवाद ने इतना खौफनाक रूप ले लिया।
घटनास्थल से मिले साक्ष्य, सामने आया मैसेज और वारदात से पहले की परिस्थितियों की भी जांच की जा रही है।जांच पूरी होने के बाद साफ होगी पूरी तस्वीरगोमतीनगर की इस वारदात ने राजधानी लखनऊ को झकझोर कर रख दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर ही पूरे घटनाक्रम की स्पष्ट तस्वीर सामने आ सकेगी।