आज देशभर में रक्षाबंधन का पावन पर्व मनाया जा रहा है, हिंदू पंचांग के अनुसार, रक्षाबंधन का त्योहार श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और सफलता की कामना करती हैं वहीं, भाई भी बहनों को उपहार देकर जीवनभर उनकी रक्षा का वचन देते हैं, रक्षाबंधन पर राखी बांधने को लेकर कई धार्मिक मान्यताएं हैं, इनमें राखी के रंग को भी महत्वपूर्ण माना जाता है, पंडित प्रवीण मिश्र के अनुसार, पीले रंग की राखी को सबसे शुभ माना जाता है, इसके अलावा लाल रंग की राखी भी बांधी जा सकती है।
पीले और लाल रंग की राखी मानी जाती है शुभ
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, सनातन धर्म में पीले रंग को शुभ माना गया है, ऐसे में बहनें भाई की कलाई पर पीले रंग की राखी बांध सकती हैं, इसके साथ ही लाल रंग की राखी भी शुभ मानी जाती है, अगर किसी कारणवश पीले या लाल रंग की राखी उपलब्ध न हो, तो लाल रंग का रक्षा सूत्र यानी मौली भी बांधा जा सकता है, बाजार में लाल और पीले रंग के मिश्रण वाली मौली भी आसानी से मिल जाती है मान्यता के अनुसार, बाजार से लाई गई राखी बांधने से पहले भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधना भी शुभ माना जाता है, इसके बाद राखी बांधी जा सकती है।
Also Read -गोरखपुर में वायु सेना प्रमुख का प्रेरणादायी संवाद, बच्चों को दिया बड़े सपनों का मंत्र
राखी बांधते समय इन बातों का रखें ध्यान
रक्षाबंधन के दिन भाई की आरती उतारते समय शुद्ध घी का दीपक जलाने की सलाह दी जाती है, पूजा में उसी तरह का शुद्ध घी इस्तेमाल करना चाहिए, जैसा खाने में इस्तेमाल किया जाता है, पूजा के नाम पर मिलने वाले नकली या मिलावटी घी के इस्तेमाल से बचना चाहिए, इसके अलावा राखी बांधते समय भाई का मुख पूर्व दिशा की ओर होना शुभ माना जाता है। इसलिए भाई को इस तरह बैठाना चाहिए कि राखी बांधते समय उसका मुख पूर्व दिशा की ओर रहे।
रक्षाबंधन पर राखी बांधने का सबसे शुभ मुहूर्त सुबह 6:23 बजे से 9:48 बजे तक बताया गया है, अगर किसी कारणवश सुबह का मुहूर्त छूट जाए, तो अभिजीत मुहूर्त में भी राखी बांधी जा सकती है, अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:56 बजे से दोपहर 12:48 बजे तक रहेगा, इस रक्षाबंधन पर बहनें शुभ मुहूर्त में भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र और राखी बांधकर उनके सुखी, स्वस्थ और सफल जीवन की कामना कर सकती हैं।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और उपलब्ध जानकारी पर आधारित है, अलग-अलग परंपराओं और पंचांगों के अनुसार नियम एवं मुहूर्त में अंतर हो सकता है।
