उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के यूथ विंग के नए ड्रेस कोड को लेकर अखिलेश यादव पर निशाना साधा है, उन्होंने सपा के नए ड्रेस कोड और टोपी के रंग को लेकर तंज कसते हुए कहा कि इससे दलितों पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
‘लाल-काला कर लें, कोई असर नहीं पड़ेगा’
ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि सपा अपनी टोपी भी बदलकर नीली कर ले, लेकिन दलित समाज पुरानी बातों को भूला नहीं है, उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रमोशन में आरक्षण खत्म किया गया और महापुरुषों के नाम से चल रही योजनाओं को समाप्त किया गया, उन्होंने कांशीराम के नाम पर रखे गए जिले के नाम को बदलने का भी जिक्र किया, राजभर ने कहा कि दलित इन बातों को भूला नहीं है, उन्होंने सपा के लाल-काले रंग के नए ड्रेस कोड पर भी तंज कसते हुए कहा कि इससे कोई असर पड़ने वाला नहीं है।
‘अगर वो शेर हैं तो हम सवा शेर हैं’
अखिलेश यादव की ओर से AI वीडियो को लेकर दी गई चेतावनी पर भी ओम प्रकाश राजभर ने प्रतिक्रिया दी उन्होंने कहा, “अगर वो शेर हैं तो हम सवा शेर हैं, ” दरअसल, पिछले कुछ समय से सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेताओं के बीच सोशल मीडिया पर AI से बनाए गए वीडियो और कंटेंट को लेकर बयानबाजी देखने को मिल रही है, बसपा में हुए संगठनात्मक बदलाव को लेकर भी ओम प्रकाश राजभर से सवाल किया गया, आकाश आनंद को हटाकर ईशान आनंद को जिम्मेदारी दिए जाने
