हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को नैनीताल जिले के भ्रमण के दौरान बरेली रोड स्थित श्री महालक्ष्मी अष्टभुजा मंदिर, बेरीपड़ाव पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
मुख्यमंत्री ने मां महालक्ष्मी का आशीर्वाद लेकर प्रदेश और देशवासियों की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।मुख्यमंत्री ने प्रदेश की निरंतर प्रगति, जनकल्याण और राज्यवासियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए भी प्रार्थना की।
इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी रही।कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, सांसद अजय भट्ट, सांसद अनिल बलूनी, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट समेत अन्य जनप्रतिनिधि एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
