देहरादून। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। सचिवालय में दोपहर 12 बजे प्रस्तावित इस बैठक में सरकार कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मंथन कर सकती है और अहम फैसले लिए जा सकते हैं।कैबिनेट बैठक में गृह, खेल, परिवहन, शिक्षा, शहरी विकास और वन विभाग से जुड़े कई महत्वपूर्ण बिंदु रखे जाने की संभावना है।
इन प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार की ओर से नीतिगत फैसले लिए जा सकते हैं।इसके अलावा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के मानदेय में बढ़ोतरी के मुद्दे पर भी बैठक में चर्चा होने की संभावना है। लंबे समय से मानदेय बढ़ाने की मांग को देखते हुए इस मुद्दे पर सरकार के रुख पर भी नजर रहेगी।बैठक में लिए जाने वाले फैसलों का असर प्रदेश की विभिन्न योजनाओं, विभागीय व्यवस्थाओं और कर्मचारियों से जुड़े मामलों पर पड़ सकता है। कैबिनेट के निर्णयों के बाद सरकार की ओर से इसकी जानकारी साझा की जाएगी।
